रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
कालीना का राजा गणेशोत्सव मंडप में 20 सितंबर को भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जय हनुमान क्रीड़ा मंडल के अध्यक्ष परशुराम जाधव ने बताया कि मंडल के 45 वें गणेशोत्सव में बाप्पा के मंडप में विविध सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। रविवार को बाप्पा के सामने 105 गणेश भक्तों ने अपना रक्तदान कर अपने मानवीय धर्म का परिचय दिया। रक्तदान का कार्य राहेजा अस्पताल के रक्त बैंक के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अनिल जाधव, उपाध्यक्ष सुरेश जाधव, सुरेश पवार, प्रकाश पवार, भीमा पवार समीर जाधव, राजाराम जाधव, प्रशांत जाधव, रवी जाधव, राकेश पंवार, अर्जुन पवार, सागर जाधव, विजय जाधव, प्रमोद जाधव, प्रशांत पवार, विशाल जाधव तथा शेखर पवार सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कालीना का राजा गणेशोत्सव मंडल के अध्यक्ष परशुराम जाधव के हाथों सभी रक्तदाताओं को रक्तदाताप्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
