मुख्यपृष्ठनए समाचारठाणे में शिंदे को बड़ा झटका!

ठाणे में शिंदे को बड़ा झटका!

-खास अधिकारी के हाथ से विभाग छीना, मनपा आयुक्त के आदेश से सियासी हलचल तेज

सामना संवाददाता / मुंबई

उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गढ़ ठाणे मनपा में अतिरिक्त आयुक्तों की जिम्मेदारियों में महज कुछ दिनों के भीतर किया गया फेरबदल अब चर्चा का विषय बन गया है। उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में काम कर चुके डॉ. नितीन राठोड को नगरविकास विभाग के आदेश से ठाणे मनपा में अतिरिक्त आयुक्त-१ के पद पर नियुक्त किया गया था। लेकिन नियुक्ति के करीब १५ दिन के भीतर ही मनपा आयुक्त सौरभ राव ने जिम्मेदारियों से भागते हुए राठोड को अतिरिक्त आयुक्त-२ की जिम्मेदारी सौंप दी। शिंदे के खास अधिकारी के अचानक हुए इस बदलाव से मनपा के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
बता दें कि ठाणे मनपा के अतिरिक्त आयुक्त मनीष जोशी ३१ अगस्त को सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद रिक्त हुए पद पर नगरविकास विभाग ने ४ सितंबर को शासनादेश जारी कर डॉ. नितीन राठोड की नियुक्ति को मंजूरी दी थी। नियुक्ति के बाद राठोड ने तत्काल पदभार संभाल लिया था। शुरुआत में उन्हें अतिरिक्त आयुक्त-१ की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन अब आयुक्त सौरभ राव के आदेश से जिम्मेदारियों की तस्वीर बदल गई है।

अन्य समाचार