मुख्यपृष्ठनए समाचारहाई कोर्ट की फटकार के बाद जागा प्रशासन?..दाऊद के पुश्तैनी घर पर...

हाई कोर्ट की फटकार के बाद जागा प्रशासन?..दाऊद के पुश्तैनी घर पर शुरू हुआ बुलडोजर एक्शन

-जर्जर इमारत ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल!
-मस्जिद को सुरक्षित रखने का दावा, २५० से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जेदवी / मुंबई

मुंबई के भिंडी बाजार स्थित अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी ठिकाने पर आखिरकार बीएमसी का बुलडोजर चलना शुरू हो गया है। दक्षिण मुंबई की पाकमोडिया लेन स्थित ‘हाजी इस्माइल हबीब मुसाफिरखाना’ नामक इमारत को गुरुवार, १९ नवंबर की सुबह से ढहाने की कार्रवाई शुरू की गई। कभी दाऊद इब्राहिम की गतिविधियों से जुड़ा रहा यह परिसर अब अपनी जर्जर हालत के कारण चर्चा में है। सवाल यह है कि वर्षों से खतरनाक स्थिति में खड़ी इस इमारत को लेकर प्रशासन ने समय रहते ठोस कदम क्यों नहीं उठाए?
बताया जाता है कि १९९३ के मुंबई बम धमाकों से पहले इसी परिसर में दाऊद का पुश्तैनी घर और कार्यालय हुआ करता था। पाकमोडिया स्ट्रीट स्थित इस इमारत को बीएमसी ने बेहद खतरनाक घोषित करते हुए ण्-१ श्रेणी में रखा था। इमारत की दीवारों और छत के गिरने का खतरा लगातार बना हुआ था। इसके बावजूद ध्वस्तीकरण की नौबत आने तक मामला लंबा खिंचता रहा। आखिरकार मुंबई हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद इसे गिराने का निर्णय लिया गया।
बीएमसी के सी-वार्ड कार्यालय ने १६ नवंबर २०२६ को इमारत खाली करने और ध्वस्तीकरण को लेकर नोटिस जारी किया था। इसके बाद गुरुवार सुबह भारी मशीनों और कर्मचारियों की मदद से तोड़फोड़ का काम शुरू कर दिया गया। फिलहाल, जर्जर हिस्सों को गिराने के साथ मलबा हटाने की प्रक्रिया भी जारी है।

अन्य समाचार