मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : ओह, एलिसिया!

आउट ऑफ पवेलियन : ओह, एलिसिया!

अमिताभ श्रीवास्तव

एलिसिया स्कोल्स अब वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाएंगी। जी हां, उन्होंने माना है कि चोट के कारण नेटबॉल वर्ल्ड कप में खेलने का उनका सपना टूट गया है और वह इससे बेहद दुखी हैं। २५ वर्षीय एलिसिया मैनचेस्टर यूनाइटेड के दिग्गज खिलाड़ी पॉल स्कोल्स की बेटी हैं। वह नेटबॉल की बड़ी स्टार हैं और लंदन पल्स के लिए खेलती हैं। एलिसिया इंग्लैंड की नेटबॉल टीम का भी प्रतिनिधित्व करती हैं और अगली गर्मियों में होने वाले वर्ल्ड कप में खेलने की उम्मीद कर रही थीं। लेकिन टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद वह काफी निराश हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह बुरी खबर साझा करते हुए कहा कि उन्हें बहुत दुख है कि यह मौका उनसे ‘छीन लिया गया’। साथ ही उन्होंने २०३१ में होने वाले अगले नेटबॉल वर्ल्ड कप में खेलने की उम्मीद जताई। उनके बयान में लिखा था, ‘इस बात से मेरा दिल टूट गया है कि मैं एक सप्ताह बाद भी दोबारा लाल ड्रेस पहनने से दूर हूं।’
जिम में जलवा
दुनिया की सबसे आकर्षक वॉलीबॉल स्टार कही जाने वाली कायला सिमंस जिम में भी अपना जलवा बिखेरती हैं। हाल ही में उन्होंने स्किन-टाइट लेगिंग्स पहनकर वर्कआउट किया और इसकी झलक अपने प्रशंसकों के साथ साझा की। यह चर्चित इन्फ्लुएंसर जिम में बैक वर्कआउट करने पहुंचीं और अपनी फिटनेस प्रोग्रेस की झलकियां फॉलोअर्स को दिखार्इं। उन्होंने साधारण लेकिन आकर्षक जिम आउटफिट पहना था, जिसमें बैगी नेवी टॉप और गुलाबी योगा पैंट शामिल थीं। कायला ने मैट पर स्ट्रेचिंग के साथ अपना वर्कआउट शुरू किया और फिर पेट की मांसपेशियों से जुड़ी कुछ हल्की एक्सरसाइज कीं। इसके बाद उन्होंने केबल रो, लैट पुलडाउन और स्ट्रेट-आर्म केबल पुलडाउन जैसी एक्सरसाइज कीं। उन्होंने अपना वर्कआउट ट्रेडमिल पर तेज चाल से चलने के साथ समाप्त किया। कायला अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने ९.५४ लाख फॉलोअर्स के साथ वर्कआउट और फिटनेस रूटीन की झलकियां साझा करती रहती हैं।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)

अन्य समाचार