मुख्यपृष्ठनए समाचारमहाराष्ट्र को हाथ में लेना है तो विधानसभा चुनाव जीतने होंगे!.. शरद...

महाराष्ट्र को हाथ में लेना है तो विधानसभा चुनाव जीतने होंगे!.. शरद पवार का मंत्र

सामना संवाददाता / मुंबई

बारामती को बेहतर बनाने के लिए जो कुछ भी करना पड़े, वह करने के लिए हम सब मिलकर अपनी भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही अपनी एकता को बनाए रखें। आगामी तीन- चार महीने में महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव होंगे। मेरा प्रयास है कि चाहे कुछ भी हो जाए, अगर महाराष्ट्र को अपने हाथ में लेना है, तो हमें विधानसभा चुनाव को जीतना होगा, यह बात एनसीपी (शरदचंद्र पवार) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने बारामती के शिरसुफल गांव में ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कही।
शरद पवार ने आगे कहा कि वह राज्य में किसानों के मुद्दों पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे कि वे किसानों की समस्याओं का समाधान करें, फिर भी किसानों की समस्याओं का हल नहीं हुआ, तो चार महीने बाद देखेंगे। क्योंकि चार महीने बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होंगे और सत्ता परिवर्तन होना तय है।
शरद पवार ने आगे कहा कि कुछ लोग सोचते हैं कि बारामती में चमत्कार हो गया। लेकिन ऐसी चर्चा की कोई वजह नहीं है, बारामती चुनाव की चर्चा की असली वजह खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे। क्योंकि वह इस चुनाव पर ध्यान दे रहे थे, इसलिए उन्होंने सार्वजनिक रूप से उन चीजों के बारे में बात की, जिन्हें चुनाव में नहीं कहना चाहिए था। इस लिए बारामती की अधिक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बारामती लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान लोग ज्यादा बात नहीं कर रहे थे। उन्होंने खुद को अवांछित चीजों से दूर रखा। लेकिन मतदान के समय एक भी गांव छूटा नहीं। उसने चुपचाप बटन दबा दिया। युवाओं और बुजुर्गों ने इस चुनाव को अपने हाथ में लिया और उन्होंने ये परिणाम दिया, इसमें आप सभी का योगदान बहुत बड़ा है। उन्होंने कहा कि पुराने लोगों को याद होगा।

अन्य समाचार