मुख्यपृष्ठनए समाचारपटना से सटे फतुहा में भूमि माफियाओं और प्रशासन की सांठगांठ से...

पटना से सटे फतुहा में भूमि माफियाओं और प्रशासन की सांठगांठ से जमीन कब्जे को लेकर लोगों ने किया वोट वहिष्कार

अनिल मिश्र / पटना

बिहार प्रदेश की राजधानी पटना जिले में स्थित और राजधानी से सटे फतुहा विधानसभा क्षेत्र के निजामपुर गांव के ग्रामीणों ने भूमि माफियाओं और पुलिस की मिलीभगत के कारण कई एकड़ जमीन कब्जा करने को लेकर ग्रामीणों ने बिहार प्रदेश के राजधानी पटना जिले के फतुहा विधानसभा क्षेत्र में के निजामपुर गांव में चुनाव वहिष्कार किया। इस बीच ग्रामीणों ने बताया कि हम लोग नीचे से लेकर ऊपर तक सभी अधिकारियों से मिले, लेकिन आज तक न तो जमीन मिली और न ही माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई।इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस उन्हें प्रताड़ित करती है। उनके खिलाफ मुकदमे लिखे जाते है। हालांकि, इस पूरे मामले की सच्चाई क्या है ये तो प्रशासन ही बताएगा, लेकिन लोकतंत्र के इस महापर्व में अगर इतनी संख्या में मतदाता मतदान का बहिष्कार करेंगे तो सवाल उठना लाजमी है। बिहार प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज गुरुवार को 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक हुए , लेकिन पटना जिले के फतुहा विधानसभा के निजामपुर गांव के प्राथमिक स्कूल में बने पोलिंग बूथ 165, 166 पर सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक एक भी वोट नहीं पड़े। इस संबंध में बीएलओ संजय कुमार ने सीनियर अधिकारियों को इसकी जानकारी दिए। उसके बाद वरिष्ठ अधिकारी वहां पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया लेकिन कोई भी मतदान नहीं किया।इस बीच बीएलओ संजय कुमार ने बताया कि हमने बहुत कोशिश की ग्रामीणों को बहुत समझाया घर घर पर्ची दी लेकिन कोई भी मतदान करने नहीं आया, जिसकी जानकारी हमने वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी लेकिन उनके समझाने पर भी ग्रामीण नहीं माने।इस बीच बीएलओ ने बताया कि पोलिंग बूथ 165 पर 743 मतदाता हैं और बूथ संख्या 166 पर 886 मतदाता हैं। आज दोनों पोलिंग बूथ पर एक भी मतदान नहीं हुआ पूरी तरह से वोट का बहिष्कार किया गया ।पोलिंग बूथ पर सुबह 5 बजे से पोलिंग कराने के लिए पोलिंग पार्टी की टीम यहां पहुंची, सुरक्षाकर्मी पहुंचे, लेकिन सुबह से एक भी मतदाता इस पोलिंग बूथ पर नहीं आया।

अन्य समाचार

मन पाखी