सामना संवाददाता / मुंबई
छत्रपति शिवाजी महाराज विद्यालय धारावी में 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महात्मा फुले शिक्षण संस्था के अध्यक्ष व पूर्व विधायक बाबूराव माने ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रेरणादायक भाषण दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में महात्मा फुले शिक्षण संस्था के सचिव दिलीपशिंदे सर, ट्रस्टी प्रमोद माने प्राथमिक विभाग की प्रधानाचार्या श्रद्धा माने, कॉलेज की प्रधानाचार्या मृणाल तथा इंटीग्रेटेड कॉलेज के निदेशक डॉ. दयानंद तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और देशप्रेम एवं राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपने नृत्य और भाषण के माध्यम से देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया तथा सभी का मन मोह लिया। बच्चों की उत्साहपूर्ण एवं मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। स्वतंत्रता दिवस का यह कार्यक्रम सभी के लिए देशप्रेम, एकता और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत एक यादगार अवसर रहा।
