मुख्यपृष्ठसमाचार80वें स्वतंत्रता दिवस पर डीपीएस में शान से लहराया तिरंगा, गूंजा ‘डेस्टिनी’...

80वें स्वतंत्रता दिवस पर डीपीएस में शान से लहराया तिरंगा, गूंजा ‘डेस्टिनी’ का तराना!

राजेश सरकार / प्रयागराज

दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस भारी उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को याद कर उन्हें नमन किया।
समारोह की शुरुआत स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. सुजाता सिंह ने शैक्षणिक प्रमुख प्रवीण की मौजूदगी में ध्वजारोहण करके की। जैसे ही आसमान में तिरंगा लहराया, पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा। इसके बाद सभी ने गर्व के साथ राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक ऋषि श्रीवास्तव ने बच्चों में नया जोश भरते हुए कहा कि आज के युवा ही कल के प्रगतिशील भारत के असली कर्णधार हैं। वहीं, कक्षा 11वीं के छात्र राजन रॉय ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के ऐतिहासिक भाषण ‘ट्रिस्ट विद डेस्टिनी’ (नियति से साक्षात्कार) को अपनी दमदार आवाज में प्रस्तुत किया तो वहां मौजूद हर शख्स भावुक हो उठा।
कार्यक्रम का शानदार समापन संगीत विभाग द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति के तरानों के साथ हुआ। इसके बाद सभी बच्चों और शिक्षकों का मुंह मीठा कराया गया।

अन्य समाचार