मुख्यपृष्ठखेलटी२० में भारत का जलवा

टी२० में भारत का जलवा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी२० सीरीज का चौथा मुकाबला गोल्ड कोस्ट के हेरिटेज बैंक स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को ४८ रनों से हराकर सीरीज में २-१ की बढ़त बना ली। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने पहले बल्लेबाजी का पैâसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए १६७ रन बनाए, जिसे ऑस्ट्रेलिया हासिल नहीं कर सकी और ११९ रन पर ऑल आउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा। अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने २-२ विकेट लिए, जबकि सुनील नरायण ने ३ विकेट झटके। अर्शदीप, वरुण और जसप्रीत बुमराह ने १-१ सफलता हासिल की। ऑस्ट्रेलिया के कई स्टार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। अब आखिरी मैच कल खेला जाएगा, जिसमें भारत जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा कर सकता है।

अन्य समाचार

मन पाखी