मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनासंपादक के नाम पत्र : उल्हासनगर में महावितरण का घटिया कारोबार

संपादक के नाम पत्र : उल्हासनगर में महावितरण का घटिया कारोबार

मैं ‘संपादक के नाम पत्र’ के माध्यम से उल्हासनगर मनपा व महावितरण के शीर्ष अधिकारियों का ध्यान यहां की लचर होती विद्युत व्यवस्था की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। उल्हासनगर में बिजली की आंख-मिचौली निरंतर शुरू है, जिसके कारण उल्हासनगर के निवासी काफी परेशान हैं। आलम यह है कि उल्हासनगर में मामूली हवा चले या थोड़ी सी भी बरसात हो, बिजली चली जाती है। बिजली विभाग की नाकामी के चलते अभी हाल ही में एकाएक वोल्टेज बढ़ जाने से उल्हासनगर वैंâप नंबर एक स्थित तानाजी नगर, हनुमान नगर के तमाम घरों के प्रिâज, गीजर, पंखे, ट्यूब लाइट, एलईडी लाइट, वाई-फाई राउटर जैसे तमाम घरेलू उपकरण खराब हो गए। तानाजी नगर, हनुमान नगर में बड़ी संख्या में अत्यंत गरीब लोग रहते हैं। ऐसे में विद्युत विभाग की लापरवाही का खामियाजा इन गरीबों को भुगतना पड़े, ये कहां का न्याय है? ऐसे में बिजली विभाग की गलती की वजह से लोगों का जितना नुकसान हुआ, उसकी भरपाई की जानी चाहिए। इतना ही नहीं, भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए।
-मैनुद्दीन शेख -उल्हासनगर

अन्य समाचार