-डॉक्टर नहीं मिलने पर गर्भवती को घर वापस लेकर लौटा पति
एमपी के छतरपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग की पोल खोलने वाली तस्वीर सामने आई है। जिले के चंदला वॉर्ड नंबर ४ में प्रसव पीड़ा होने के बाद एक शख्स हाथ ठेले पर लादकर गर्भवती पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा।हद तो तब हो गई, जब अस्पताल के कर्मचारियों ने डॉक्टर नहीं होने की बात कहते हुए उसे रात ८ बजे आने की बात कहकर वापस लौटा दिया। फिर पति उसी हाथ ठेले पर पत्नी को लादकर वापस घर लाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि घटना छतरपुर जिले के चंदला विधानसभा के वॉर्ड नंबर ४ की है। महिला ९ माह के गर्भ से थी। उसे प्रसव पीड़ा होने लगी तो पति ने एंबुलेंस के लिए फोन किया। कई बार कॉल करने पर भी जब जननी एक्सप्रेस नहीं आई तो पति हाथ ठेले पर ही पत्नी को लिटाकर अस्पताल लेकर पहुंचा।पति ने बताया कि उन्होंने कई बार जननी एक्सप्रेस और एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन कोई नहीं आया। पति ने कहा कि पत्नी को दर्द अधिक था। कुछ सूझा नहीं इसलिए मजबूर होकर हाथ ठेले पर लिटाकर ही अस्पताल पहुंचा। पति ने यह भी बताया कि अस्पताल पहुंचने के बाद उसे पता चला कि डॉक्टर वहां नहीं हैं। अस्पताल कर्मचारियों ने कहा कि रात ८ बजे आना। फिर उसे लौटा दिया गया। इसके बाद पति मजबूर होकर पत्नी उसी हाथ ठेले पर लादकर घर ले आया।
‘कई बार कॉल किया लेकिन एंबुलेंस नहीं आई’
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के चंदला वॉर्ड नंबर ४ में एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के बाद उसका पति ठेले पर अस्पताल लेकर पहुंचा। उसका कहना था कि कई बार कॉल करने के बाद भी उसको एंबुलेंस नहीं मिली।
