मुख्यपृष्ठसमाचारझारखंड प्रदेश भाजपा कार्यालय का कांग्रेस द्वारा घेराव कार्यक्रम क्रिया की प्रतिक्रिया...

झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यालय का कांग्रेस द्वारा घेराव कार्यक्रम क्रिया की प्रतिक्रिया है, भाजपा की चोरी और सीनाजोरी अब नहीं चलने दी जाएगी, मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा- विजय शंकर नायक, प्रदेश प्रवक्ता, झारखंड कांग्रेस

अनिल मिश्र / रांची

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का कांग्रेस द्वारा किया गया घेराव किसी प्रकार की शुरुआत नहीं, बल्कि भाजपा की लगातार उकसावे वाली राजनीति, झूठ, दुष्प्रचार और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमलों की स्वाभाविक प्रतिक्रिया है। यह बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा वर्षों से राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ झूठ, दुष्प्रचार, धनबल और सत्ता के दुरुपयोग की राजनीति करती रही है। अब जब कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए सड़क पर उतर रही है, तो भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। भाजपा की “चोरी और सीनाजोरी” की राजनीति अब अधिक दिनों तक चलने वाली नहीं है।
विजय शंकर नायक ने कहा कि भाजपा यह भूल गई है कि लोकतंत्र में विपक्ष दुश्मन नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था का आवश्यक स्तंभ होता है। यदि भाजपा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को डराने, झूठे आरोप लगाने, राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई करने या लोकतांत्रिक आंदोलनों को बलपूर्वक दबाने का प्रयास करेगी, तो कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक और जन-जन के बीच संविधान के दायरे में रहकर उसका करारा और लोकतांत्रिक जवाब देगी। भाजपा की चोरी और सीनाजोरी अब नहीं चलने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी न कभी अन्याय के सामने झुकी है और न आगे झुकेगी। लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और जनता के अधिकारों पर किसी भी प्रकार का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा को यह भ्रम छोड़ देना चाहिए कि सत्ता के अहंकार, दमन और दुष्प्रचार के सहारे वह हमेशा जनता की आवाज दबा सकती है। कांग्रेस पार्टी हर अन्याय, हर झूठ और हर लोकतंत्र-विरोधी कदम का लोकतांत्रिक, संवैधानिक और राजनीतिक स्तर पर मुंहतोड़ जवाब देती रहेगी।
झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यालय के घेराव में कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं में पूर्व मंत्री बंधू तिर्की, मीडिया संयोजक डॉ. एम. तोसिफ, विजय शंकर नायक, सुंदरी तिर्की, सतीश पाल मुजनी, दयामनी बारला, अजय नाथ सहदेव, किशोर नाथ सहदेव, आलोक दुबे, रविंद्र सिंह, अख्तर अली, बेलस तिर्की, सोनाल शांति, राजेश सिन्हा सनी, कमल कांत ठाकुर, ऋषिकेश सिंह, फिरोज रिजवी और जगदीश साहू शामिल थे।

अन्य समाचार

लोकतंत्र