मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिनारी शक्ति व महिला रोजगार में सहायक होगी 'मैत्री' - सुचिता रवेशिया

नारी शक्ति व महिला रोजगार में सहायक होगी ‘मैत्री’ – सुचिता रवेशिया

सामना संवाददाता / मुंबई

‘मैत्री’ एक ऐसा बंधन है जो दो दिलों को जोड़ता है, दो दोस्तों के बीच की एकता, मेरा और आपका मिलन। इंनरव्हील क्लब बॉम्बे एयरपोर्ट के 2009-2010 के प्रेसिडेंट और वर्तमान डिस्ट्रिक्ट 314 की मुख्या पल्लवी चोकसी ने नारी शक्ति और रचनात्मक लघु उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए वार्षिक प्रदर्शन ‘मैत्री’ की स्थापना 9 अक्टूबर, 2009 के शुभ दिवस पर की थी। उसके बाद हर वर्ष, हर प्रेसिडेंट उसे विकसित करने और उसे और भी शक्तिशाली बनाने के लिए संकल्पित है। ‘मैत्री’ द्वारा कमाए गए धन को ग्रामीण और पिछड़े विकास क्षेत्रों की सशक्तीकरण के लिए प्रयोग किया जाता है। हमारी यह फंड रेजर मैत्री सच्ची मित्रता और सेवा की दृष्टि से प्रेरित करती है।

इस वर्ष 2023-2024 के प्रेसिडेंट सुचिता रवेशिया और चेयरमैन नमिता मारवाह तथा सोनल छाबरिया और मैत्री की पूरी टीम यह 13वां आयोजन एक कदम आगे ले जाने के लिए तत्पर है। 20 और 21 अक्टूबर, 2023, पहली बार दो दिनों के लिए होटेल सी प्रिन्सेस, जुहू के तीन हॉल में ‘मैत्री’ का बहुत ही उत्साहपूर्वक आयोजन किया जा रहा है।

आपसे हमारा नम्र निवेदन है कि आप अपनी उपस्थिति से इसमें चार चाँद लगाएं और विविध खरीदी का लुत्फ़ उठाएं। आपके अमूल्य योगदान से इस मैत्री की सारी उपज वसई जिल्ला के एक वृद्धाश्रम में खर्च की जाएगी।

अन्य समाचार