मुख्यपृष्ठनए समाचारमोदी-शाह को नहीं लगेगी भनक, इंडिया गठबंधन के २४० से २७५ हो...

मोदी-शाह को नहीं लगेगी भनक, इंडिया गठबंधन के २४० से २७५ हो जाएंगे सांसद … कल विपक्ष की ताकत का चला पता … संजय राऊत की चेतावनी

सामना संवाददाता / मुंबई
इंडिया गठबंधन के २४० सांसद जब एक साथ संसद में प्रवेश किए, तब मोदी-शाह और उनकी ईस्ट इंडिया कंपनी को पता चल गया कि विरोधी पक्ष की ताकत क्या होती है। इसके साथ ही लोकसभा में इंडिया गठबंधन के २४० से २७० सांसद कब हो जाएंगे इसकी भनक मोदी और शाह को भी नहीं लगेगी। इस तरह की चेतावनी शिवसेना (उद्धव बालसाहेब ठाकरे) नेता व सांसद संजय राऊत ने दी है। इस बीच नासिक में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने घाती गुट और भाजपा पर भी तंज कसा।
मीडिया से बात करते हुए शिवसेना सांसद संजय राऊत ने कहा कि कल से संसद का मानसून सत्र शुरू गया है। इस पृष्ठभूमि में इंडिया गठबंधन के सभी सांसद एक साथ संसद में प्रवेश किए। उससे पहले इंडिया आघाड़ी के सभी सांसद संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास इकट्ठा हुए। इसके बाद इंडिया आघाड़ी के सभी २४० सांसद एक साथ संसद में प्रवेश किए और उस समय सबके हाथ में संविधान की प्रतियां थीं। उन्होंने कहा कि इस दौरान हम यह संकल्प लेकर संसद में प्रवेश किए कि हम संविधान की रक्षा के लिए कटिबद्ध हैं।
गद्दारों को डंडे से पीटेगी जनता
संजय राऊत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मौजूदा मुख्यमंत्री असंवैधानिक हैं। फिर भी मोदी और शाह ने महाराष्ट्र के सिर पर इस बेशर्म सरकार को बिठाया है। लोकसभा चुनाव में उनकी महायुति को जनता ने धूल चटा दी है। इसका असर विधानसभा तक दिखेगा। संजय राऊत ने तंज कसते हुए कहा कि लोग इन सभी गद्दारों को सड़क पर डंडे से पीटेंगे।
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा आत्महत्याएं
इस बीच महायुति के विधायकों को भारी फंड दिए जाने की चर्चा के बारे में पूछे जाने पर संजय राऊत ने असंवैधानिक मुख्यमंत्री को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि महायुति के विधायकों को भारी निधि देने के बजाय प्याज और दूध उत्पादकों को निधि देने का प्रयास करें। तेलंगाना में किसानों का कर्ज माफ कर दिया गया है। उद्धव ठाकरे ने मांग की है कि सरकार एक बार फिर राज्य के किसानों को कर्ज से मुक्त करे। महायुति नेताओं को प्रतिशत में पैसे देने की बजाय किसानों के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा आत्महत्याएं महाराष्ट्र में हो रही हैं।

पिछले दस सालों के जिस विरोधी दल को रौंदने और कुचलने की कोशिश की, वह विरोधी दल एक प्रचंड ताकत के साथ संसद में पहुंचा। साथ ही सदन में विरोधी दल के २४० सांसद कल घूमते हुए दिखाई दिए। मोदी और शाह के सामने पहली बार एक विरोधी दल के नेता होंगे।
– संजय राऊत,
शिवसेना नेता व सांसद

अन्य समाचार