मुख्यपृष्ठसमाचारमुंबईकरों को करना पड़ सकता है लू का सामना...  हो सकते हैं डिहाइड्रेशन...

मुंबईकरों को करना पड़ सकता है लू का सामना…  हो सकते हैं डिहाइड्रेशन का शिकार!

-४२  डिग्री के पार पहुंच सकता है पारा  

– डॉक्टरों ने दी सतर्क रहने की सलाह 

धीरेंद्र उपाध्याय / मुंबई

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आनेवाले दिनों में मुंबई का पारा ४२ डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच सकता है। इस बीच चलने वाली लू का सामना करने के लिए मुंबईकरों को तैयार रहना होगा। दूसरी तरफ चिकित्सकों ने भी कहा है कि लू चलने से मुंबइकर डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है।
उल्लेखनीय है कि मुंबई में अब लोग गर्मी का सामना करने लगे हैं। हालांकि अभी भी आधी रात से लेकर भोर तक लोग गुलाबी ठंडी का अहसास कर रहे हैं। लेकिन दोपहर के समय पारा ३३ से ३५ डिग्री के बीच पहुंच जाता है। ऐसे में दोपहर के समय लोगों को जमकर पसीने छूटता है।
एहतियाती उपाय है जरूरी
मौसम विभाग ने अगले सप्ताह से लू चलने की भविष्यवाणी की है। ऐसे में अभी से ही लू से बचने के लिए तैयारी के साथ ही एहतियाती उपाय करने की जरूरत है। चिकित्सकों का कहना है कि नागरिकों डिहाइड्रेशन समेत अन्य स्वास्थ्य दिक्कतों से बचने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखना होगा। इसके लिए जमकर पानी, नारियल पानी, जूस आदि तरल पदार्थों का समय-समय पर सेवन करते रहना होगा। इसके साथ ही दोपहर के दौरान बाहरी गतिविधियों से बचने की सलाह भी चिकित्सकों ने दी है।
झुलसाएगी गर्म हवा
मौसम विभाग के मुताबिक, दादर में ३५-३६ डिग्री और दक्षिण मुंबई में ३४ डिग्री सेल्सियस तापमान का अनुभव होगा। इसी तरह कल्याण और बदलापुर में तापमान ४१-४२ डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच सकता है। इसके साथ ही ठाणे, मुलुंड में ४१ डिग्री, जबकि पनवेल, नई मुंबई में तापमान ४० डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाएगा।

अन्य समाचार