मुख्यपृष्ठस्तंभमुस्लिम वर्ल्ड : ट्रंप पर ईरान का मनोवैज्ञानिक दबाव!

मुस्लिम वर्ल्ड : ट्रंप पर ईरान का मनोवैज्ञानिक दबाव!

-क्या मेंटली थका डाला?

सूफी खान

`खून का बदला खून’ की ईरान की चेतावनी को वेस्टर्न मीडिया ने भी तवज्जो दी और दिखाया भी था। वहां बदले की मांग करते हुए बैनर और लाल झंडे लिए इमाम खामेनेई के जनाजे में लोग उमड़े थे। लेकिन मीडिया रिपोर्ट बता रही हैं कि इसका असर ट्रंप पर हुआ है। वो ट्रूथ सोशल पर अपने बयानों और अमेरिका में अपने भाषणों में खुद ही बार-बार कुछ इस तरह की बातें कर रहे हैं, जो उनके खौफ को दिखा रहा है। वेनेजुएला के प्रेसिडेंट को तो अमेरिका ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन इमाम अयातुल्लाह अली खामेनेई और उनके साथ कई लोगों की हत्या अमेरिका और इजरायल ने मिलकर कर दी। मौजूदा सिचुएशन में अमेरिकी प्रेसिडेंट के बयान बता रहे हैं कि अब अमेरिका के पास बहुत ज्यादा डिप्लोमेटिक रास्ते बचे नहीं हैं और ईरान उसे छोड़ेगा नहीं। ईरान मामलों के जानकार बताते हैं कि दरअसल ईरान भी अपने सुप्रीम लीडर इमाम खामेनेई के जनाजे और उन्हें ससम्मान सुपुर्द-ए-खाक किए जाने का इंतेजार कर रहा था। अब वैसे भी उसे कोई गरज नहीं है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अब भी ईरान के कंट्रोल में है। ईरान ने खुद एलान किया है कि उसकी १५ हजार मिसाइल तैयार हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि ईरान से मिल रहे संकेत प्रेसिडेंट ट्रंप के टेंशन और भय को बढ़ा रहे हैं। ईरान की तरफ से हिट लिस्ट भी जारी हो गई है। मिनाब के बच्चों की हत्या करने वाले अब शांति से कब्र में नहीं जा पाएंगे, उसने यह एलान भी कर दिया है।
एक्सपर्ट कहते हैं कि यहां ईरान ने एक मनोवैज्ञानिक या साइकोलॉजिकल बढ़त हासिल कर ली है। ऐसा इसलिए कि प्रेसिडेंट ट्रंप या तो धमका रहे हैं या फिर कह रहे हैं कि मुझे हाथ मत लगाना, अगर मुझे कुछ हुआ तो इतनी मिसाइल तैयार हैं। हम ये कर डालेंगे, वो कर डालेंगे। मिडिल ईस्ट के जानकार तो ये भी कहते हैं कि इस घबराहट में कहीं ट्रंप कोई घातक कदम ना उठा लें। ईरान पर कोई खतरनाक अटैक ना करवा दें। ईरान की तरफ से तो कसम खा ली गई है कि वो अपराधियों और हत्यारों को छोड़ेगा नहीं। तो क्या अमेरिका का चैन गायब कर दिया है ईरान ने? मीडिया रिपोर्ट के हवाले से देखें तो ये बात खुद ट्रंप कह रहे हैं कि मेरी जान को खतरा है। बड़ा सवाल तो ये भी है कि ट्रंप क्या ईरान से लड़ रहे हैं या ईरान के नाम पर पैदा हुए अपने डर से?

अन्य समाचार