मुख्यपृष्ठनए समाचारसोमालियाई लुटेरों पर नौसेना का ‘सर्जिकल स्ट्राइक' ...३५ लुटेरों को किया मुंबई...

सोमालियाई लुटेरों पर नौसेना का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ …३५ लुटेरों को किया मुंबई पुलिस के हवाले

सामना संवाददाता / मुंबई 
अरब सागर और अदन की समुद्री सीमा पर कार्गो जहाज का अपहरण करनेवाले सोमालियाई लुटेरों पर भारतीय नौसेना ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की है। नौसेना ने ३५ सोमालियाई समुद्री लुटेरों को पकड़ कर मुंबई पुलिस के हवाले किया है। पकड़े गए लुटेरों को लेकर युद्धपोत आईएनएस कोलकाता शनिवार सुबह मुंबई पहुंचा। इसके बाद इन समुद्री लुटेरों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि इन लुटेरों ने ३ महीने पहले एक मालवाहक जहाज का अपहरण कर लिया था जो कि भारतीय समुद्री सीमा से मात्र १४०० नॉटिकल मील दूर था। भारतीय नौसेना को सूचना मिली थी कि अरब सागर में अदन समुद्री सीमा पर अलबेरिया के एक कार्गो जहाजों का अपहरण सोमालियाई लुटेरों द्वारा किया गया है। लुटेरों ने जहाज और उसमें मौजूद क्रू मेंबरों को छोड़ने के लिए ६० लाख अमेरिकन डॉलर की मांग की थी और नहीं देने पर क्रू मेंबरों को जान से मारने की धमकी दी थी। इस जानकारी के बाद भारतीय नौसेना का आईएनएस कोलकाता मदद के लिए पहुंचा,जिसके बाद लुटेरों ने फायरिंग करना शुरू किया। जिसके जवाब में भारतीय नौसेना द्वारा कार्रवाई करते हुए ३५ समुद्री लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। यह पोत २३ मार्च को मुंबई लौटा और लुटेरों को यलो गेट पुलिस को सौंप दिया गया।

अन्य समाचार