मालिया एन ओबामा ने फिल्म निर्माता के तौर पर अपनी पहचान बना ली है!
उसने सहज भाव से कहा कि उसके शरीर पर लगभग २० टैटू हैं और वे उसके लिए बेहद व्यक्तिगत हैं।
-सीमा श्रीवास्तव
ये होता है खुद काम कर नाम कमाना। पिता के नाम पर जिंदगी जीने वाले बहुत से लोग देखे मगर मालिया एक मिसाल है। कौन है मालिया? बराक ओबामा की बड़ी बेटी। और हां मालिया ने अपने नाम के आगे भी ओबामा नहीं बल्कि एन जोड़ा है। मालिया एन। जी हां, मालिया एन ओबामा ने फिल्म निर्माता के तौर पर अपनी पहचान बना ली है! पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रथम महिला मिशेल ओबामा की २७ वर्षीय बेटी न ेसनडांस फिल्म फेस्टिवल में अपनी लघु फिल्म का प्रदर्शन करके सुर्खियां बटोरीं। इस कार्यक्रम में अपने प्रसिद्ध उपनाम का इस्तेमाल न करने के उनके पैâसले ने सोशल मीडिया और फिल्म जगत में व्यापक बहस छेड़ दी है। हालांकि, कुछ लोग इस युवा स्टार को रेड कार्पेट पर देखकर हैरान थे, लेकिन वह पिछले कुछ वर्षों से हॉलीवुड में अपना नाम बना रही हैं। मालिया की आईएमडीबी प्रोफाइल के अनुसार, हार्वर्ड से ग्रेजुएट मालिया एक लेखिका और निर्देशक हैं। उनकी पहली उल्लेखनीय पटकथा लेखन की उपलब्धि डोनाल्ड ग्लोवर की २०२३ की सीरीज स्वार्म के लिए थी। उनके बायो के अनुसार, उन्होंने सात एपिसोड में योगदान दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी लघु फिल्म ‘द हार्ट’ लिखी, जिसका प्रीमियर २०२४ की शुरुआत में पार्क सिटी, यूटा में सनडांस फिल्म फेस्टिवल में हुआ। फिल्म ‘द हार्ट’ में मालिया का नाम ओबामा परिवार की सदस्य के बजाय ‘मालिया एन’ के रूप में दर्ज किया गया है।
मिली की टैटू लत
ये वो मिली नहीं है जो अमिताभ बच्चन की फिल्म में जया भादुड़ी मिली थी। ये टैटू वाली मिली है। हाल में एक साक्षात्कार में, सुपरहीरो फिल्म में अपनी मुख्य भूमिका के बारे में चर्चा करते हुए अभिनेत्री मिली एल्कोक ने अपने २० से अधिक टैटू के बारे में बात की। ‘लास्ट मील्स’ के होस्ट्स से बातचीत के दौरान, उभरती हुई इस स्टार ने अपने टैटू और उनके वास्तविक अर्थ के बारे में खुलकर बात की। अपनी त्वचा पर गुदे हुए टैटू के बारे में बात करते हुए, एल्कोक ने स्वीकार किया कि यह सब उनके लिए सिर्फ ‘कला’ से कहीं अधिक मायने रखता है। उसने सहज भाव से कहा कि उसके शरीर पर लगभग २० टैटू हैं और वे उसके लिए बेहद व्यक्तिगत हैं। उसने बताया कि वैâसे एक अभिनेता का शरीर दूसरों के लिए एक ‘सेवा’ बन जाता है। ‘एक अभिनेता होने के नाते, मेरा शरीर मेरा उपकरण है, लेकिन साथ ही मेरा शरीर अन्य लोगों, एक किरदार और उस हर व्यक्ति की सेवा में भी है जिसे मुझे निभाने की आवश्यकता होती है।’ इसके अलावा, टैटू बनवाना इस स्टार के लिए ‘लत’ जैसा है, क्योंकि उन्होंने स्वीकार किया कि वह जल्द से जल्द एक और टैटू बनवाना चाहती हैं। शो की शूटिंग खत्म होने के बाद वह क्या कर रही हैं, यह पूछे जाने पर उन्होंने मजाक में कहा, ‘ये वाकई बहुत लत लगाने वाले हैं। मैं एक और बनवाना चाहती हूं।’
