विक्रम सिंह / सुलतानपुर
यूपी के `योगी राज’ में अपराधियों ने अपराध का नया सिलसिला शुरू कर दिया है। हत्या कर शवों को नहरों या सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया जा रहा है। अयोध्या परिक्षेत्र के सुलतानपुर जिले में २४ घंटे के भीतर दो युवकों के शव अलग अलग स्थानों से बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें एक युवक की ही अभी तक शिनाख्त हो सकी है। मात्र कुछ घंटों के भीतर हत्या करके फेंके जाने की इन वारदातों से लोगों में दहशत पैâल गई है।
पहली वारदात कोतवाली देहात के उदयपुर नहर पुल के पास हुई। यहां एक युवक का शव पानी में उतराया हुआ देखा गया, जिसकी शिनाख्त क्षेत्र के गांव उगईपुर (बीसापुर) निवासी सुमित प्रजापति (२३) पुत्र पितार प्रजापति के रूप में हुई। बताया जाता है कि सुमित शुक्रवार से ही गायब था, जिसकी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। खबर लिखे जाने तक पुलिस वारदात की वजह का पता नहीं लगा सकी थी। गमजदा परिजनों में पुलिस की ढिलाई को लेकर आक्रोश व्याप्त है।
वहीं दूसरी वारदात नगर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत के एन आई पुलिस चौकी क्षेत्र में पांचोपीरन गांव के पास घटित हुई। यहां रविवार की शाम एक युवक का खून से लथपथ शव गोमती बंधे के बगल झाड़ियों में पड़ा हुआ क्षेत्रवासियों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। घंटों बीत चुके हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस युवक की शिनाख्त तक नहीं कर सकी थी। वारदात को कब कैसे किन लोगों ने और किसलिए अंजाम दिया, इसका कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं शहर कोतवाल धीरज कुमार ने शव की शिनाख्त के लिए आमजनों से सहयोग मांगा है।
ऑपरेशन त्रिनेत्र हुआ फेल
यूपी में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए घर-घर सीसीटीवी वैâमरे लगवाने के लिए पुलिस ने लोगों को जागरूक करने का अभियान छे़ड़ रखा है, लेकिन सुलतानपुर कोतवाली क्षेत्र में ये अभियान कछुए की चाल चल रहा है। जिस जगह वारदात हुई, शव फेंका गया, यदि उसके आस-पास के सीसीटीवी वैâमरे होते तो वारदात के राजफाश को लेकर पुलिस को इतनी मशक्कत न करनी पड़ती।
