मुख्यपृष्ठनए समाचारकांग्रेस काल में बना था पोलियो का टीका, इसलिए कांग्रेस को वोट...

कांग्रेस काल में बना था पोलियो का टीका, इसलिए कांग्रेस को वोट दें फडणवीस …कोरोना वैक्सीन के मुद्दे पर जयंत पाटील का तंज

सामना संवाददाता / मुंबई
प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों के कारण ही कोरोना वैक्सीन मिल सकी है और देश की जनता की जान बची है इसलिए भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर जीत दिलाएं। इस तरह की अपील उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की थी। इस पर तंज कसते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील ने कहा कि कांग्रेस के काल में पोलियों का टीका तैयार हुआ था इसलिए फडणवीस को अब कांग्रेस और महाविकास आघाड़ी को वोट देना चाहिए।
मीडिया से बात करते हुए जयंत पाटील ने कहा कि भाजपा ने अपने १० वर्षों के शासन के दौरान कोई विकास कार्य नहीं किया है इसलिए उसके पास चुनाव प्रचार के लिए कोई मुद्दा ही नहीं है। विपक्ष के दल चुनौती दे चुके हैं कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी विकास पर बोलें, लेकिन फिर भी वे विकास पर बात नहीं कर रहे हैं। अब भाजपा को वोट देने के लिए देवेंद्र फडणवीस ने कोरोना वैक्सीन का उल्लेख किया। भाजपा के कार्यकाल में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि इसलिए लोगों को भाजपा की मदद करनी चाहिए। उनके बयान पर पलटवार करते हुए जयंत पाटील ने फडणवीस पर हमला बोला है।
राज्य का विकास नहीं कर सकते ऐसे शरणागत लोग
जयंत पाटील ने कहा कि फडणवीस को बताना चाहिए कि मोदी ने पिछले १० वर्षों में क्या किया है, लेकिन दुर्भाग्य से वे कोई काम नहीं बता पाते। जब महाराष्ट्र में आनेवाले उद्योग गुजरात ले जाए गए, तब उन्होंने कुछ नहीं बोला। ऐसे शरणागत लोग राज्य का विकास नहीं कर सकते। महाराष्ट्र लड़ाकू लोगों का है। पाटील ने यह भी कहा कि इसीलिए महाराष्ट्र शरद पवार के पीछे खड़ा है।

अन्य समाचार