मुख्यपृष्ठखेलराहुल होंगे अगले कप्तान!

राहुल होंगे अगले कप्तान!

लंदन में हो रहे भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट क्रिकेट मैच में फॉर्म में चल रहे केएल राहुल भले ही मैच के पहले दिन १४ रन बनाकर आउट हो गए हों, लेकिन उन्हें लेकर खबरों का बाजार गर्म है कि आईपीएल-२०२६ में दिल्ली कैपिटल्स की जगह कोलकाता नाइट राइडर्स किसी भी कीमत पर ट्रेड के जरिए उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहती है। मिली जानकारी के मुताबिक, केकेआर केएल राहुल को खरीदने के मूड में दिख रहा है क्योंकि उसे एक कप्तान की जरूरत है। पिछले सीजन में अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई थी और उसका प्रदर्शन भी खराब रहा था, लेकिन अब केकेआर एक बड़े बदलाव के मूड में है इसलिए वह केएल राहुल को टीम में लाकर उन्हें कप्तान बनाना चाहती है। रिपोर्ट के अनुसार, केकेआर केएल राहुल के लिए २५ करोड़ रुपए तक खर्च करने को तैयार है। केएल राहुल न सिर्फ एक अच्छे बल्लेबाज हैं, बल्कि कप्तान और विकेटकीपर की भूमिका भी निभा सकते हैं इसलिए केकेआर उनके लिए इतनी बड़ी रकम देने को भी तैयार बताई जा रही है।

अन्य समाचार