मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृति20 साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी चाकण से गिरफ्तार, विनोबा भावे...

20 साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी चाकण से गिरफ्तार, विनोबा भावे नगर पुलिस की बड़ी सफलता

सामना संवाददाता / ​मुंबई 

विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन की टीम ने 20 साल से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी संतोष भीकन यादव (42, निवासी – झारखंड) को पुणे के चाकण इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी असली पहचान छिपाकर अलग-अलग शहरों में मजदूरी कर रहा था।
​पुलिस के अनुसार, आरोपी पर वर्ष 2007 में विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन में IPC धारा 363, 366 और 376 (अपहरण और दुष्कर्म) का मामला (गु.र. क्र. 54/2007) दर्ज हुआ था। उस समय गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से जमानत मिलने पर वह फरार हो गया था।
​ऐसे हुई गिरफ्तारी:
नवनिर्वाचित वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री अमित ताड के मार्गदर्शन में निगरानी पथक प्रमुख पीएसआई माधव भिसे, पुलिस कर्मचारी बाबा राठौड़, आव्हाड, प्रभाकर देवकर और अमर पाटिल की टीम ने चाकण पुलिस के सहयोग से एक झोपड़पट्टी में छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया

अन्य समाचार