मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा राज में सड़कें गायब! ...रु. १९ करोड़ की रोड, १५ दिन...

भाजपा राज में सड़कें गायब! …रु. १९ करोड़ की रोड, १५ दिन में फेल

– १० दिन में ७ बार धंसी सिंधिया महल की सड़क
मध्य प्रदेश की सड़कें अमेरिका से अच्छी हैं। कभी ये बात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते शिवराज सिंह चौहान ने कही थी, लेकिन इन सड़कों की गुणवत्ता का जिक्र कहीं नहीं किया। अब ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा महीनेभर पहले बनाई गई सड़क चर्चा में है। सड़क भ्रष्टाचार की पोल खोलती नजर आ रही है। हाल ही में बनकर तैयार हुई सिंधिया महल की सड़क बारिश शुरू होते ही १० दिन में ७ बार धंस चुकी है। मंगलवार को तो सड़क पर गड्ढे ने गुणवत्ता को उजागर कर दिया, जब डामर से बनी रोड के नीचे मिट्टी ही गायब दिखी।
दअसल, में एक महीने पहले ही ग्वालियर में सिंधिया महल से गुजरने वाली सड़क का निर्माण १९ करोड़ की लागत वाले वॉटर ड्रेन प्रोजेक्ट के तहत कराया गया था। ये सड़क शहर के चेतकपुरी तिराहे से माधव नगर तक बनाई गई थी। इसे बनाने के लिए करीब साढ़े चार करोड़ रुपए खर्च किए गए। सड़क के नीचे वॉटर ड्रेनेज के लिए पाइपलाइन बिछाई गई थी, लेकिन जैसे ही बारिश का सीजन शुरू हुआ, सड़क में हुए भ्रष्टाचार की कलई भी खुलने लगी।
बाल-बाल बचे राहगीर
मंगलवार को तो हालात ये हुए कि तेज बारिश के बाद चेतकपुरी-माधवनगर के बीच बनी नई सड़क जगह-जगह से ढह गई और उसके नीचे सुरंग के जैसा गड्ढा दिखाई दिया। यानी नीचे मिट्टी ही नहीं रही। इन गड्ढों में एक ट्रैक फंस गया वहीं कई राहगीर वाहन चालक हादसे का शिकार होते-होते बचे।

अन्य समाचार