मुख्यपृष्ठसमाचाररेलवे टिकट निरीक्षक कार्यालय में श्री सत्यनारायण पूजा

रेलवे टिकट निरीक्षक कार्यालय में श्री सत्यनारायण पूजा

 रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

मध्य रेलवे के विभागीय मुख्य निरीक्षक कार्यालय में डी सी टी आई कार्यालय पूजा कमेटी द्वारा 14 अगस्त शुक्रवार को श्री सत्यनारायण महापूजा का आयोजन किया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पार्सल कार्यालय इमारत की पहली मंजिल स्थित डी सी टी आई कार्यालय में आयोजित सत्यनारायण पूजा में मध्य रेलवे मुख्यालय के अधिकारीगण तथा कर्मचारी आकर भगवान सत्यनारायण का दर्शन कर तीर्थ प्रसाद ग्रहण किया । मध्य रेल मुंबई विभाग के डी सी टी आई प्रदीप कोरी, सीटीआई दिलीप दंडोलिया, सीटीआई सुदेश बेन्नोल्लू सीटीआई भूपेंद्र तोमर तथा उनके स्टाफ द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस अवसर पर दादर मध्य रेल के पूर्व सीटीआई शाम तुलवे, सीटीआई नवघरे, एचडीटीसी मोडकर, भूतान, श्रीमती काटपे, रेल कामगार सेना के सचिव नरेश भुरघटे, वरीष्ठ पत्रकार रवीन्द्र मिश्रा सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अन्य समाचार