मुख्यपृष्ठनए समाचारराजनाथ के नामांकन की भीड़ देख मोदी खेमे के होश उड़े...कहां से...

राजनाथ के नामांकन की भीड़ देख मोदी खेमे के होश उड़े…कहां से लाएंगे इतने कार्यकर्ता!

-राजनाथ सिंह के पास 5.14 करोड़ रु. की संपत्ति…पत्नी के पास 52 लाख का सोना व 12 किलो चांदी

मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ

लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया। राजनाथ के काफिले में शामिल कोई व्यक्ति जोर-जबरदस्ती से नहीं लाया गया था। ऐसा लग रहा था कि भाजपा के अंदर पनपी तानाशाही से कार्यकर्ता मुक्ति चाहता है। भारी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का दर्द था कि अब पार्टी कार्यालय पर कोई पूछता ही नहीं। अपनी इज्जत बचाने के लिए यहां आने से कतराना पड़ता है। राजनाथ सिंह के नामांकन में उमड़े जनसैलाब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मैनेजरों की चिंता बढ़ा दिया। मोदी के चुनाव अंतिम चरण में हैं। तब देश भर का कार्यकर्ता खाली होकर वाराणसी पहुंचना चाहेगा। उसके बाद भी राजनाथ सिंह के समर्थन में आए पुराने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को देख कर मोदी के चुनाव प्रबंधक आज ही से परेशान हो गए हैं कि मोदी के नामांकन में इतनी भीड़ कैसे आएगी। बस्ती से आए अवधेश सिंह का कहना था कि वह 2014 से राजनाथ सिंह के नामांकन में आते हैं। इस सीट पर वह 2014 और 2019 में भारी जीत हासिल कर चुके हैं। उन्हें लगातार तीसरी बार लखनऊ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। नामांकन के मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उप मुख्यमंत्री नम्बर एक केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री नम्बर दो ब्रजेश पाठक सहित देश-प्रदेश के कोने-कोने से आए नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संसदीय सीट लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के पास वर्ष 2019 में कुल 5.14 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। पांच साल में यह बढ़कर 5.14 करोड़ रुपए हो गई है। इनमें राजनाथ सिंह के पास कुल संपत्ति 3,11,32,962 और अचल संपत्ति की कीमत 3,34,80,580 है। यह जानकारी उनके द्वारा पेश किए गए चुनावी हलफनामे से मिली। वर्ष 2019 में नामांकन दाखिल करने के दौरान राजनाथ सिंह द्वारा घोषित संपत्तियों में कुल चल संपत्ति 1.64 करोड़, जबकि पत्नी के पास 53.03 लाख नकदी, बैक जमा, निवेश इत्यादि के दर्शाए गए थे। उन्होंने तब खुद के पास 68 हजार की नकदी संग 1.90 लाख के स्वर्ण जेवरात व 3 लाख के कीमती रत्न दर्शाए थे। सोमवार को दाखिल किए गए नामांकन में उन्होंने अपने पास 75 हजार और पत्नी के पास 45 हजार नकदी बताई है। उनके पास एक 32 बोर की रिवाल्वर और एक दो नाली बंदूक भी है। राजनाथ सिंह के पास चार लाख 20 हजार का सोना और चार लाख के रत्न हैं, वहीं उनकी पत्नी के पास 52 लाख 50 हजार का सोना और नौ लाख 37 हजार 500 की चांदी (12:50 किलो) है। राजनाथ सिंह के खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है।

अन्य समाचार