मुख्यपृष्ठनए समाचारसंकट में शिंदे ... माथा टेकने पहुंचे दिल्ली दरबार ...सीएम फडणवीस की...

संकट में शिंदे … माथा टेकने पहुंचे दिल्ली दरबार …सीएम फडणवीस की बंदिशों से राहत की गुहार

-मंत्रिमंडल से गायकवाड, शिरसाट और कदम होंगे बाहर
रामदिनेश यादव / मुंबई
इन दिनों भाजपा और शिंदे गुट में घमासान मचा हुआ है। शिंदे गुट जहां मनपा चुनाव के लिए भ्रष्टाचार कर जमकर फंड जुटा रहा है तो वहीं भाजपा इस मनमानी से घबराकर शिंदे गुट के नेताओं पर अंकुश लगाने में जुटी है। हाल ही में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तंग आकर शिंदे के विभाग पर बंदिश लगाते हुए बिना अनुमति प्रस्ताव जारी न करने का निर्देश दे दिया। ऐसे में शिंदे अब संकट में आ गए हैं। फडणवीस की बंदिशों के खिलाफ नाराज शिंदे तक्रार लेकर दिल्ली दरबार पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान मंत्री संजय गायकवाड, संजय शिरसाट और योगेश कदम को मंत्रिमंडल में बने रहने को लेकर भी दिल्ली में अपने आकाओं से चर्चा करेंगे। संभवत इन्हें हटाने का निर्देश भी दिया जा सकता है।
‘कैश बैग’ के कारण
खड़ा हुआ था बड़ा विवाद
मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा

पिछले कुछ दिनों से मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा चल रही है। शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड द्वारा आकाशवाणी विधायक निवास में कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट और मंत्री संजय शिरसाट के ‘वैâश बैग’ प्रकरण के कारण बड़ा विवाद खड़ा हुआ था। खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे गुट के दोनों नेताओं की हरकतों पर सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई थी।
यह मामला शांत होता कि शिंदे गुट नेता रामदास कदम के बेटे और गृह मंत्री योगेश कदम का सावली बार प्रकरण भी सामने आया है। उनके और घोटाले सामने आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अजीत गुट के नेता और राज्य के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे भी रमी प्रकरण के चलते सरकार की काफी फजीहत का कारण बने। इसी वजह से मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है।

राजनीतिक अटकलें तेज
एकनाथ शिंदे मुंबई एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने के लिए पहुंचे, वहीं मंत्री उदय सामंत भी एयरपोर्ट पर नजर आए। दोनों नेताओं के बीच एयरपोर्ट पर ही बैठक हुई। इससे पहले भी फडणवीस की शिकायत को लेकर शिंदे दिल्ली गए थे। एकनाथ शिंदे के इस दिल्ली दौरे के चलते राजनीतिक अटकलें और चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अन्य समाचार