मुख्यपृष्ठनए समाचारभायखला में शिवसेना का महिला पदाधिकारी दृढ़ सम्मेलन संपन्न ... सौ. रश्मि...

भायखला में शिवसेना का महिला पदाधिकारी दृढ़ सम्मेलन संपन्न … सौ. रश्मि ठाकरे ने किया मार्गदर्शन

सामना संवाददाता / मुंबई
भायखला विधानसभा की ओर से शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) उपनेता मनोज जामसुतकर और भायखला विधानसभा उपविभाग संगठक सोनम जामसुतकर द्वारा हाल ही में भायखला विधानसभा क्षेत्र में आयोजित महिला पदाधिकारी दृढ़ सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में सौ. रश्मि ठाकरे ने प्रमुख उपस्थिति दर्ज कर मार्गदर्शन किया। इस दौरान आयोजित ‘हल्दी कुमकूम समारोह’ और सिने अभिनेता सचिन श्रीधर निर्मित ‘खेल खेलें पैठणी का’ नामक कार्यक्रम को तूफानी प्रतिसाद मिला।
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) द्वारा चिंचपोकली स्थित मम्माबाई हाईस्कूल में महिला पदाधिकारी दृढ़ सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस दौरान सौ. रश्मी ठाकरे का भायखला विधानसभा क्षेत्र की तरफ से मनोज और सोनम जामसुतकर के साथ ही पूर्व नगरसेवक रमाकांत रहाटे, शाखाप्रमुख रमेश रावल, महिला शाखा संगठक अजंना औटी ने शाल और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान शिवसेना उपनेता, प्रवक्ता सुषमा अंधारे, शिवसेना उपनेता व विभाग संगठक किशोरी पेडणेकर ने भी उपस्थिति दर्ज करते हुए मार्गदर्शन किया, जबकि शिवसेना उपनेता मनोज जामसुतकर ने भी पदाधिकारियों से संवाद साधा। इस दौरान शिवसेना विभागप्रमुख आशीष चेंबूरकर, विभाग संगठक श्रद्धा जाधव, भायखला विधानसभा समन्वयक बबन गावकर, विधानसभा संगठक मंगेश बनसोड, उपविभागप्रमुख विजय कामतेकर, उपविभागप्रमुख राम सावंत, पूर्व नगरसेवक रमाकांत रहाटे, सहसंगठक सूर्यकांत पाटील, हेमंत कदम, शिवड़ी विधानसभा महिला समन्वयक गौरी चौधरी, वर्ली विधानसभा महिला संगठक अनुपमा परब, शिवडी विधानसभा उपविभाग संगठक रूपाली चांदे, भायखला महिला समन्वयक सुरेखा राऊत, विधानसभा संगठक व अलिबाग संपर्कप्रमुख चंदना सालुंखे, उपविभाग संगठक कीर्ती शिंदे, सहसंगठक शिल्पा जाधव, विजया वालूंज, उषा पाटोले, शाखाप्रमुख काका चव्हाण, रमेश रावल, सुहास भोसले, विनोद शिर्वेâ, सलीम शेख, पूर्व नगरसेविका अंजली मोरे, महिला शाखा संगठक प्रियंका टेमकर, अंजना औटी, संगीता कोरे, संध्या तलेकर, शीतल थोरात, सोनल सायगावकर, शाखा समन्वयक स्वप्निल बागवे, रमेश चेंदवणकर, महिला शाखा समन्वयक मनीषा जांभरे, शिल्पा म्हात्रे, ऋता कोली, विद्या राबडिया, माधुरी पोखरकर, हर्षदा वस्ते और भायखला विधानसभा की सभी महिला पदाधिकारी, उपशाखा संगठक, गटसंगठक, इमारत संगठक बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।
१० विजेता पदाधिकारियों को पैठणी साड़ी
उत्साहपूर्वक और आनंदमयी माहौल में हुए ‘हल्दी कुमकूम समारोह’ और सिने अभिनेता सचिन श्रीधर के ‘खेळ खेळू पैठणीचा’ (खेल खेलें पैठनी का) कार्यक्रम को भी जोरदार प्रतिसाद मिला। इस दौरान १० विजेता महिला पदाधिकारियों को पैठणी साड़ी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सूत्र संचालन शाखा समन्वयक स्वप्निल बागवे ने किया।

अन्य समाचार