खूबसूरत क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए पहले टी-२० मैच में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। स्मृति मंधाना तीनों प्रारूपों में शतक बनानेवाली पहली भारतीय महिला बन गर्इं। स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर के बाद टी-२० शतक बनानेवाली दूसरी भारतीय महिला भी बन गई हैं। इस मौके पर पैंâस की तरफ से जहां उन्हें बधाइयां मिल रही हैं तो वहीं क्रिकेटर के बॉयप्रâेंड पलाश मुच्छल ने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए प्यार लुटाया है। सिंगर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें स्मृति मंधाना क्रिकेट ग्राउंड पर नजर आ रही हैं, वहीं इन तस्वीरों के साथ उन्होंने चीयर करनेवाली इमोजी भी शेयर की हैं। पलाश मुच्छल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। २७ वर्षीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना २९ वर्षीय पलाश मुच्छल को डेट कर रही हैं। पलाश भारतीय संगीतकार और फिल्म निर्माता हैं।
