मुख्यपृष्ठनए समाचार‘नापाक’ करतूत का खुलासा...पाकिस्तान में गर्भनाल की तस्करी!

‘नापाक’ करतूत का खुलासा…पाकिस्तान में गर्भनाल की तस्करी!

-हर महीने २०० किलो विदेश भेजने का दावा…एंटी-एजिंग इंजेक्शन बनाने में इस्तेमाल की आशंका

पाकिस्तान में प्रसव के बाद निकलने वाले मानव प्लेसेंटा यानी गर्भनाल से जुड़े ऊतक की कथित अंतरराष्ट्रीय तस्करी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जांचकर्ताओं का दावा है कि संगठित गिरोह विभिन्न अस्पतालों से प्लेसेंटा इकट्ठा कर हर महीने करीब २०० किलोग्राम विदेश भेज रहा था।
रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पतालों से जुटाए गए प्लेसेंटा को इस्लामाबाद में चल रहे एक अवैध केंद्र में सुखाकर और संसाधित करके पैकेटों में भरा जाता था। इसके बाद इसे हवाई मार्ग से विदेश भेजा जाता था। आशंका है कि तस्करी किए गए ऊतकों का इस्तेमाल महंगे सौंदर्य प्रसाधनों और कथित एंटी-एजिंग इंजेक्शन तैयार करने में किया जाता था। इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हवाई अड्डे पर संदिग्ध खेप पकड़े जाने के बाद हुआ। जांच में अस्पताल कर्मियों, बिचौलियों, अवैध प्रसंस्करण केंद्रों और विदेशी खरीदारों के बीच संगठित सांठगांठ होने की आशंका जताई गई है। हालांकि, नेटवर्क में शामिल सभी लोगों और उन अस्पतालों के नाम अभी सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं किए गए हैं।
अवैध कारोबार की जांच में जुटीं एजेंसियां
इस खुलासे ने पाकिस्तान के अस्पतालों में प्रसव के बाद जैविक सामग्री के निस्तारण और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह अवैध कारोबार कब से चल रहा था और इसके तार किन देशों तथा कंपनियों से जुड़े हैं।

अन्य समाचार