मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिस्विगी ने लॉन्च किया ‘99 स्टोर’: सिर्फ ₹99 में भरपेट खाना और...

स्विगी ने लॉन्च किया ‘99 स्टोर’: सिर्फ ₹99 में भरपेट खाना और फ्री डिलीवरी

175+ शहरों में सेवा शुरू

 विशेष संवाददाता / मुंबई

भारत के अग्रणी ऑन-डिमांड फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी लिमिटेड ने आम ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखते हुए अपने ऐप पर ‘99 स्टोर’ नामक एक नई पहल की शुरुआत की है। इस नई सुविधा के तहत उपभोक्ता सिर्फ ₹99 में एक पूरा मील ऑर्डर कर सकते हैं – वो भी बिल्कुल मुफ्त डिलीवरी के साथ।

स्विगी की यह नई पेशकश विशेष रूप से दाम के प्रति सजग उपभोक्ताओं और बार-बार ऑर्डर करने वाले जेन-Z ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। ‘99 स्टोर’ वर्तमान में बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, लखनऊ, भोपाल, पटना, देहरादून, मैसूर, सूरत, तिरुपति, त्रिवेंद्रम और लुधियाना सहित 175 से अधिक शहरों में उपलब्ध है।

‘99 स्टोर’ एक खास सेक्शन है जो स्विगी ऐप पर लाइव है। इसमें ग्राहक ₹99 की फ्लैट कीमत पर रोल, बिरयानी, नूडल्स, उत्तर भारतीय, दक्षिण भारतीय भोजन, बर्गर, पिज्जा, केक जैसी लोकप्रिय और शीघ्र तैयार डिश का आनंद ले सकते हैं।

हर ऑर्डर ‘इको सेवर डिलीवरी’ मोड के तहत आता है, जिससे ग्राहकों को मुफ्त डिलीवरी का लाभ मिलता है। इस पहल का मकसद है कि लोग स्वादिष्ट खाना खाएं, लेकिन बिना अपनी जेब पर बोझ डाले।

स्विगी फूड मार्केटप्लेस के सीईओ रोहित कपूर ने इस लॉन्च पर कहा: “₹99 सिर्फ़ एक कीमत नहीं, एक वादा है – कि अच्छा खाना सस्ता भी हो सकता है और आसानी से मिल भी सकता है। हमने रेस्टोरेंट पार्टनर्स और डिलीवरी टीम के साथ मिलकर इस मॉडल को तैयार किया है ताकि रोज़मर्रा के खाने को बेहद किफायती और सुविधाजनक बनाया जा सके। चाहे कॉलेज स्टूडेंट हों या कामकाजी लोग, ‘99 स्टोर’ सबके लिए पैसा वसूल विकल्प है।”

स्विगी की यह पेशकश खासतौर पर उन युवाओं और वर्किंग प्रोफेशनल्स को राहत देगी जो बजट के भीतर रहते हुए जल्दी और स्वादिष्ट खाने की तलाश में रहते हैं। इस पहल के जरिए स्विगी न सिर्फ़ किफायती भोजन की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहा है, बल्कि अपने प्लेटफॉर्म को हर वर्ग के उपभोक्ताओं के लिए और भी अधिक सुलभ बना रहा है।

अन्य समाचार