-अर्जुन मिश्रा
ताऊ चौपाल में बैठ्या बोल्या, ‘इबकी तीन ब्याह की खबर आई सै। एक में ग्यारह लाख वापस चले गए, दूजे में दूल्हा घर तै चला गया, अर तीसरे में सारा मोहल्ला बेटी का घर बसाण खातर आ गया। इब तू बता, असली शगुन किसमें होया?’ भिवानी के धनाना द्वितीय में सरपंच वेदपाल जांगड़ा के छोरे विकास की लग्न थी। दीपांशी के घरवाले ग्यारह लाख नकद अर सोना लेवैâ आए। छोरे के घरवाल्यां ने दोनों लौटा दिए, रुपया अर नारियल धर लिया। ताऊ बोल्या, ‘यो रुपया देख वैâ दहेज के भाव बताण आळ्यां की गणित बिगड़ जागी। जिंदगी भर जोड़-घटा करी, जवाब में एक रुपया निकल आया!’ उधर गुरुग्राम के मुबारिकपुर में मंडप सज गया, मेहमान आ लिए। सरपंच सतबीर के मुताबिक, शाम छह बजे के करीब कन्यादान की रस्म भी हो ली, पर नौ बजे तक बारात का अता-पता कोन्या। बाद में सरपंच नै बताया गया अक छोरा घर तै चला गया अर मां नै चार-पांच दिन में लौटण का संदेश भेज गया। ताऊ बोल्या, ‘ब्याह की तारीख सारे गांव नै बेरा थी, बस छोरे ने अपनी वापसी की तारीख अलग धर ली!’ दुल्हन की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्ष बुलाए सैं। पंचकूला के रामगढ़ में तुलसी विवाह का मंडप सजा तो सोसाइटी आळ्यां ने मिलकै एक बेटी के फेरे भी करवा दिए। किसी ने पैसा दिया, किसी ने इंतजाम संभाल्या। ताऊ ने हुक्के की नली धर दी, ‘एक जगह रुपया काफी था, दूजी जगह सारी सजावट धरी रह गई। रामगढ़ आळ्यां ने दिखा दिया, मंडप की रौनक लोग निभावैं सैं।’
ट्रक का मिस्त्री हाथी निकल्या!
अंबाले के रवालों गांव के जोड़ मेले में ट्रक बंद पड़ गया। देखने आळे सोचैं, इब कोई मिस्त्री आवेगा। इतने में हाथी आया अर पीछे तै धक्का लगा दिया। स्थानीय खबर के मुताबिक, ट्रक स्टार्ट हो गया। ताऊ बोल्या, ‘मिस्त्री होता तो पहले बोनट खोलता, फेर पूछता, ‘आखिरी सर्विस कद करवाई थी?’ हाथी नै पिछवाड़े तै देख्या अर सीधे काम पै लग लिया!’ चौपाल में एक छोरा बोल्या, ‘ताऊ, ट्रक में तो घोड़्यां की ताकत गिणी जाया करै।’ ताऊ कहण लाग्या, ‘गिणती किताब में देख लिए। रवालों में जिसनै धक्का दिया, उसनै अपनी आंख तै देख ले।’ ऐतिहासिक गुरुद्वारा हुकमसर साहिब के मेले में असली घोड़े भी मैदान में आए। ढोल अर रणसिंघे बाजे तो बुड्ढा दल के निहंग घुड़सवार दौड़ पड़े। दौड़ते घोड़े पै संतुलन साध वैâ भाले की नोक तै कुश की पुतली उठा ली। मुख्य सेवादार बाबा हरबंस सिंह भी घोड़े पै सवार होवैâ मैदान में पहुंचे। ताऊ बोल्या, ‘म्हारे तै तो खाट पै बैठे-बैठे नीचे पड़ी चप्पल पैर में ना आवै, अर ये दौड़ते घोड़े पै भाले तै पुतली उठा ले गए!’ इससे पहले अखंड पाठ का भोग पड़ा अर संगत खातर लंगर लगा। मेले तै लौटते एक जाणे नै ताऊ तै पूछ्या, ‘सबतै यादगार के रह्या?’ ताऊ बोल्या, ‘निहंगां का निशाणा तो आंख्यां में बस गया। अर ट्रक आळे नै अगली बार कोई पूछे अक गाड़ी किसने स्टार्ट करी, उसकी कहानी सुनण खातर मैं फेर आऊंगा।’
