मुख्यपृष्ठग्लैमरमाता-पिता नहीं थे खुश

माता-पिता नहीं थे खुश

स्वरा भास्कर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने २०२३ में फहाद अहमद से शादी की थी और अब दोनों टीवी शो ‘पति-पत्नी और पंगा’ में नजर आ रहे हैं। हाल ही में स्वरा ने अपने पति के साथ शादी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उनके और फहाद की सोच, धर्म, जाति और उम्र में काफी फर्क है और उनका कोई भी मैच नहीं होता। शादी के समय फहाद सेटल नहीं थे और पीएचडी कर रहे थे, जबकि स्वरा पहले ही जीवन में स्थिर थीं। इसके बावजूद दोनों ने एक-दूसरे पर भरोसा रखा और आज खुश हैं। स्वरा ने बताया कि उनके माता-पिता शुरू में इस रिश्ते को लेकर खुश नहीं थे, लेकिन उनका अपने पति पर विश्वास सही साबित हुआ।

अन्य समाचार

मन पाखी