मुख्यपृष्ठनए समाचारकाशी की सड़कें हुईं बदहाल! ...एयरपोर्ट जानेवाले मुख्य मार्ग पर हुआ 12...

काशी की सड़कें हुईं बदहाल! …एयरपोर्ट जानेवाले मुख्य मार्ग पर हुआ 12 फीट का गहरा गड्ढा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने डबल इंजन सरकार का उड़ाया मखौल

उमेश गुप्ता/वाराणसी

बारिश के बाद जिले की हालत बद से बदतर हो गई है। शहर से लेकर देहात तक की सड़कों की स्थिति जर्जर हो चुकी है। बृहस्पतिवार को एयरपोर्ट जाने वाले मुख्य मार्ग के गिलट बाजार चौराहे के पास स्कूल के सामने मुख्य मार्ग पर अचानक लगभग 12 फीट गहरा गड्ढा बन गया, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों में दहशत फैल गई।

आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद किया। बताया जा रहा है कि सड़क के नीचे से सीवर लाइन गुजर रही थी, जिसकी लीकेज की जांच के लिए जलकल और लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम मौके पर पहुंची।

बता दे की बीते तीन दिनों की लगातार बारिश ने शहर की सड़कों की पोल खोल दी है। जगह-जगह सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं, गिट्टियां उखड़ गई हैं और जहां पहले दो-तीन इंच के गड्ढे थे, अब वे 12 इंच से अधिक गहरे हो चुके हैं। इसका सीधा असर यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा है।

आकाशवाणी से लेकर महमूरगंज मार्ग पर भी दोनों ओर की सड़कें बुरी तरह से टूट चुकी हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।

इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ट्वीट कर डबल इंजन के सरकार को कड़े शब्दों में घेरा है।

अन्य समाचार