मुख्यपृष्ठखेल१३५ रन भी नहीं बना पाए सूरमा...बारिश ने बचाई टीम इंडिया की...

१३५ रन भी नहीं बना पाए सूरमा…बारिश ने बचाई टीम इंडिया की लाज!

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में टीम इंडिया की हालत ऐसी पतली हुई कि १३५ रन का मामूली लक्ष्य भी पहाड़ बन गया! वेलिंग्टन में पहले भारतीय गेंदबाजों ने कीवी बल्लेबाजों की जमकर धुनाई की और पूरी टीम को १३४ रनों पर समेट दिया। गुरनूर बराड़ ने तो बाउंसरों से ऐसा कहर बरपाया कि चार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। आकिब नबी और अंशुल कम्बोज ने भी दो-दो विकेट झटके। लेकिन असली ड्रामा भारत की बल्लेबाजी में शुरू हुआ। कप्तान शुभमन गिल खाता खोले बिना लौटे, विराट कोहली सिर्फ ७ और रोहित शर्मा २३ रन बनाकर चलते बने। देखते ही देखते १११ रन पर ७ विकेट गिर गए। ऐसे में केएल राहुल २६ रन बनाकर संकटमोचक बने हुए थे कि आसमान से बारिश ने दस्तक दे दी। मैच दोबारा शुरू नहीं हुआ और डीएलएस नियम ने भारत को ४ रन से विजेता बना दिया। यानी गेंदबाजों ने मेहनत की और बारिश ने जीत की मुहर लगा दी!

अन्य समाचार