मुख्यपृष्ठनए समाचारमहाविकास आघाड़ी की जीत का निकला मुहूर्त! ...गुढीपाडवा पर जनता ने जताया...

महाविकास आघाड़ी की जीत का निकला मुहूर्त! …गुढीपाडवा पर जनता ने जताया भरोसा …जयंत पाटील ने व्यक्त किया विश्वास

सामना संवाददाता / मुंबई
महाराष्ट्र की जनता के मन में आज गुढीपाडवा के शुभ अवसर पर इंडिया गठबंधन और महाविकास आघाड़ी की जीत का आभास हो रहा है। आज सभी इकट्ठे हुए और बीते कई दिनों से चल रही चर्चाओं पर पूर्ण रूप से विराम लगा दिया। इसके साथ ही आज से सभी घटक दल पूरी ताकत के साथ एकजुट होकर इस चुनाव के लिए प्रचार अभियान में जुटेंगे, इसीलिए आज का शुभ क्षण निश्चित रूप से महाराष्ट्र, इंडिया गठबंधन और महाविकास आघाड़ी के लिए विजय का क्षण साबित होगा। इस तरह का दृढ़ विश्वास राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार) पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील ने व्यक्त किया।
मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित शिवालय में महाविकास आघाड़ी की प्रेस कॉन्प्रâेंस में जयंत पाटील ने कहा कि महाराष्ट्र महाविकास आघाड़ी में शामिल सभी मित्र दलों के साथ पिछले कई महीनों से कई बैठकों में सभी चर्चा चल रही थी। इंडिया गठबंधन की कुछ बैठकें देश में हुर्इं। उससे महाराष्ट्र में यह अलायन्स होनी चाहिए, इसे लेकर दो तीन बार गठबंधन में दिल्ली स्तर पर चर्चा हुई। हम पिछले दस वर्षों से महाराष्ट्र में अन्याय, महंगाई, महिलाओं के खिलाफ अन्याय, बेरोजगारी देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाविकास आघाड़ी इन सबसे बाहर निकलने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए हम यहां सबके सामने महाविकास आघाड़ी के गठबंधन की घोषणा करने आए हैं।

आंबेडकरी विचार के संगठन भी हैं साथ
पाटील ने कहा कि कई संगठन जो गणतांत्रिक विचार, आंबेडकरी विचार के हैं, वे महाविकास आघाड़ी से जुड़े हुए हैं। हम यहां सभी की ओर से लिए गए पैâसले को आपके सामने रख रहे हैं। जयंत पाटील ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि चुनाव पांच चरणों में होंगे और पांचों चरणों में हमें आपका सहयोग इसी तरह मिलेगा। साथ ही आप हमारे विचारों को प्रभावी ढंग से महाराष्ट्र की जनता तक पहुंचाने का काम भी करेंगे।

हम सब एक
साथ आ गए
जयंत पाटील ने आगे कहा कि हमने कई पार्टियों को साथ लेने की कोशिश की। कुछ जगहों पर यह सफल रहा और कुछ जगहों पर नहीं, लेकिन ये सब पीछे छोड़कर अब हम एक साथ आ गए हैं। हमारे पास शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार), कांग्रेस, किसान श्रमिक पार्टी, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, समाजवादी गणराज्य दल हैं। इसके अलावा भी कई संगठन हैं।

अन्य समाचार