मुख्यपृष्ठनए समाचारअबकी बार ४०० के पार का भाजपा का सपना, सपना ही रह...

अबकी बार ४०० के पार का भाजपा का सपना, सपना ही रह जाएगा! …प्रशांत किशोर की बड़ी भविष्यवाणी

सामना संवाददाता / मुंबई
लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है और पहले चरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कुछ सर्वेक्षणों से पता चलता है कि देश में बदलाव की बयार चल रही है। साथ ही यह भी दिख रहा है कि महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी का जादू चलेगा। अब राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी लोकसभा चुनाव के नतीजों और भाजपा को लेकर अहम भविष्यवाणी कर दी है। प्रशांत किशोर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को पश्चिम बंगाल में कुछ सीटें मिलने की संभावना है। हालांकि, भाजपा को ३०० सीटें मिलने की संभावना है, इसलिए प्रशांत किशोर ने राय जताई कि भाजपा का `अब की बार ४०० पार’ का सपना अधूरा रह जाएगा। वर्ष २०१४ और २०१९ के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर का असर देखने को मिला। लेकिन अब पीएम मोदी की लोकप्रियता कम होती नजर आ रही है, साथ ही भाजपा के सामने `इंडिया’ गठबंधन की भी चुनौती है। इसलिए किशोर ने संभावना जताई कि भाजपा के लिए ४०० से ज्यादा सीटें हासिल करना मुश्किल होगा।
हालांकि, एनडीए को ४०० से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी। प्रशांत किशोर ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की कुछ सीटें बढ़ने की भी संभावना जताई है। मोदी लहर के प्रभाव के बावजूद २०१४ और २०१९ के लोकसभा चुनावों में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का दबदबा रहा था। उन्होंने लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा की कुछ सीटें बढ़ने की संभावना जताई है।

अन्य समाचार