मुख्यपृष्ठनए समाचारगांधी-शास्त्री जयंती पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि

गांधी-शास्त्री जयंती पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि

अनिल मिश्र / पटना

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तथा लाल बहादुर शास्त्री के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।इस अवसर पर गया जिले के टिकारी राजद के निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुभाष यादव, सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर, रामेश्वर उच्च विद्यालय बेलागंज के प्राचार्य अबरार आलम, कांग्रेस नेता बृजमोहन शर्मा, विनोद मिस्त्री, रामबाबू सहित कई लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।सुभाष यादव ने कहा कि महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो चुकी है। उन्होंने इस स्थल पर राष्ट्रपिता की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर सरकारी विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के आयोजन के लिए सरकारी स्तर पर निर्देश दिए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कई विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करने के बजाय छुट्टी रही। उन्होंने ऐसे विद्यालयों के शिक्षकों के विरुद्ध कारवाई एवं एक दिन का वेतन काटने की मांग की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सद्भाव के आदर्श आज भी समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं। इधर, टिकारी प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सत्येंद्र नारायण के नेतृत्व में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों और देश के प्रति योगदान को याद किया।

अन्य समाचार