मुख्यपृष्ठविश्वरूस ही नहीं ईरान से भी कारोबार ट्रंप को मंजूर नहीं ......

रूस ही नहीं ईरान से भी कारोबार ट्रंप को मंजूर नहीं … मोदी के दोस्त डोनाल्ड का तेल का खेल! …टैरिफ के बाद ६ भारतीय कंपनियों पर लगाया बैन

सामना संवाददाता / नई दिल्ली
एक ओर जहां अमेरिका द्वारा भारत पर २५ फीसदी टैरिफ लगाने क एलान किया गया है तो वहीं दूसरी ओर ट्रंप प्रशासन इतने से ही नहीं मान रहा है। रूस के साथ कारोबार करने पर जुर्माने का एलान किया गया तो वहीं ईरान के साथ पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के लेन-देन पर भी भारत के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है और इसके तहत ६ भारतीय कंपनियों पर बैन लगाया गया है। इनमें एलकेमिकल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, ग्लोबल इंडस्ट्रियल केमिकल्स लिमिटेड, जुपिटर डाई केम प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियां शामिल हैं।
अमेरिका ने जहां रूस के साथ कारोबार करने पर भारत पर जुर्माना लगाने क एलान किया है, वहीं अमेरिका के निशाने पर ऐसी भारतीय कंपनियां भी आ गई हैं, जो ईरान के साथ पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का लेन-देन करती हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार, इसे लेकर ६ भारतीय कंपनियों को कार्यकारी आदेश के तहत प्रतिबंधित किया गया है। ट्रंप प्रशासन का ये पैâसला दरअसल सीधे तौर पर ईरान के पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल सेक्टर को टारगेट करता है। इससे पहले अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की ओर से भारत पर भारी-भरकम २५ फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया गया है।
भारत पर फोड़ा
२५ फीसदी का टैरिफ बम
ट्रंप की ओर से इस २५ फीसदी टैरिफ का प्रमुख टारगेट भारत के कई बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले निर्यात क्षेत्र हैं। इनमें ऑटोमोबाइल, ऑटो कंपोनेंट, स्टील, एल्युमीनियम, स्मार्टफोन, सोलर मॉड्यूल, मरीन प्रोडक्ट, रत्न, आभूषण और खाद्य व कृषि उत्पाद सभी २५ फीसदी की सूची में हैं। हालांकि, फार्मा, सेमीकंडक्टर और जरूरी खनिजों को टैरिफ से बाहर रखा गया है।

इन कंपनियों पर बैन
अमेरिका की ओर से प्रतिबंधित की गईं भारतीय कंपनियों में देश के कुछ प्रमुख पेट्रोकेमिकल बिजनेस ग्रुप शामिल हैं। इनमें कंचन पॉलिमर का नाम है, जिसने तानाइस ट्रेडिंग से पॉलिइथिलीन सहित १.३ मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य के ईरानी पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स का आयात और खरीद की है, जिसके चलते उस पर बैन लगाया गया है। अल्केमिकल सोल्युशन प्राइवेट लिमिटेड बैन की गई भारतीय मूल की कंपनियों की लिस्ट में अगला नाम है। रामनिकलाल गोसालिया एंड कंपनी एक भारत-आधारित पेट्रोकेमिकल कंपनी है, जिसने जनवरी २०२४ और जनवरी २०२५ के बीच कई कंपनियों से मेथनॉल और टोल्यूनि सहित २२ मिलियन डॉलर से अधिक मूल्य के ईरानी पेट्रो उत्पादों का आयात किया था। जूपिटर डाई केम प्रा. लि. भी उन भारतीय कंपनियों की लिस्ट में शामिल है, जिसे अमेरिका की ओर से बैन किया गया है। ग्लोबल इंडस्ट्रियल केमिकल लि. को ईरान से जानबूझकर लेनदेन में शामिल होने के चलते प्रतिबंधित किया गया है। पर्सिसटेंट पेट्रोकेम प्रा. लि. को भी प्रतिबंधित श्रेणी में रखा गया है।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने यह पैâक्ट बताया। साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि क्या आप सबको नहीं मालूम कि इंडियन इकॉनमी डेड अर्थव्यवस्था है, आपको इसको लेकर कोई कंफ्यूजन है। इस बात को पूरी दुनिया जानती है और बीजेपी ने अर्थव्यवस्था को खत्म कर दिया है। राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि बीजेपी ने इसको अडानी की मदद करने के लिए खत्म किया है।

अन्य समाचार