मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिभव्य समारोह के साथ सम्पन्न हुआ ‘विन्ध्य आइकॉनिक बिजनेस अवॉर्ड–सीजन 2’

भव्य समारोह के साथ सम्पन्न हुआ ‘विन्ध्य आइकॉनिक बिजनेस अवॉर्ड–सीजन 2’

सामना संवाददाता / मुंबई

देश की प्रमुख सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था स्नेहा इवेंट्स एंड मैनेजमेंट, मुंबई एवं मां कालिका धाम चैरिटेबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘विन्ध्य आइकॉनिक बिजनेस अवॉर्ड–सीजन 2’ का गरिमापूर्ण समारोह शुक्रवार, 7 अगस्त, 2026 की शाम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
मायानगरी मुंबई के लोअर परेल स्थित लोढ़ा एड्रिना सभागार में आयोजित इस समारोह में उद्योग, व्यापार, समाजसेवा, शिक्षा, रिसर्च, पेटेंट, कला, सिनेमा, मीडिया प्रबंधन, जनसंपर्क, कानून, रियल एस्टेट, योग विद्या एवं जनसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली लगभग 27 नामचीन हस्तियों को बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री एवं सेलेब्रिटी गेस्ट अमीषा पटेल तथा लोढ़ा फाउंडेशन की अध्यक्षा एवं समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा के हाथों सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य आयोजक विष्णु मिश्रा द्वारा विशिष्ट अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को बढ़ाया, जिनमें उद्योग जगत, सामाजिक क्षेत्र, कला, सिनेमा, मीडिया, शिक्षा एवं विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े लोग मुख्य रूप से शामिल रहे।
‘विन्ध्य आइकॉनिक बिजनेस अवॉर्ड–सीजन 2’ के माध्यम से सम्मानित हस्तियों में वरिष्ठ गीतकार तथा मीडिया एवं जनसंपर्क सलाहकार गजानन महतपुरकर और असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर संजय पाटिल के अलावा कमलेश मिश्रा, जितेंद्र कुमार सिंह, के.के. चतुर्वेदी, संदीप कुमार सिंह, डॉ. बी.के. सरकार, डॉ. रीना सिंह, प्रकाश तारीहलकर, श्याम सुंदर टाक, बीना पांड्या, सोहित योगी, संजय शुक्ला, हरेश मेहता, रमेश नागर, आनंद त्रिपाठी, अंकुल त्रिपाठी, राज कुमार चंदन, एस.आई. पांडे, पूनम शुक्ला, आर्टली नदीम खान, डॉ. अजय एल. दुबे, चंद्रकांत द्विवेदी, नीलू सिंह, विवेक त्रिपाठी, दीपक कुमार सोनी एवं अविनाश त्रिपाठी सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं।
एसीपी संजय पाटिल को सार्वजनिक सेवा एवं कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए “आउटस्टैंडिंग एक्सेलेंस इन पब्लिक सर्विस एंड लॉ एन्फोर्समेंट” के विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।
अंत में स्नेहा इवेंट्स एंड मैनेजमेंट के संस्थापक एवं डायरेक्टर विष्णु मिश्रा ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी विशिष्ट अतिथियों, सम्मानित हस्तियों, सहयोगी संस्थाओं, मीडिया प्रतिनिधियों एवं पूरी आयोजन टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि मुख्य अतिथि डॉ. मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा एवं सेलिब्रिटी गेस्ट अमीषा पटेल ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर समारोह की गरिमा बढ़ाई और अपने करकमलों से प्रतिभाओं को सम्मानित किया, इसके लिए पूरी आयोजन टीम उनकी आभारी है।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल पुरस्कार प्रदान करना नहीं, बल्कि उन लोगों के कार्यों को पहचान और सम्मान देना है, जो अपने क्षेत्र में निरंतर मेहनत करते हुए समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
समारोह का सुरुचिपूर्ण संचालन सुप्रसिद्ध मंच संचालक एवं साहित्यकार अविनाश त्रिपाठी ने किया।

अन्य समाचार