मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिशिवसेनापक्षप्रमुख के जन्मदिन पर 65 डॉक्टर्स का सम्मान

शिवसेनापक्षप्रमुख के जन्मदिन पर 65 डॉक्टर्स का सम्मान

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

शिवसेनापक्षप्रमुख  श्री उद्धव बालासाहेब ठाकरे के 65वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंधेरी पश्चिम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर 65 डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया। यह आयोजन शिवसेना अंधेरी विधानसभा द्वारा किया गया, जिसमें स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में योगदान देने वाले चिकित्सकों की सराहना की गई।

शिवसेना अंधेरी विधानसभा के उप विभाग प्रमुख शरद जाधव के अनुसार, उद्धव ठाकरे के जन्मदिन के अवसर पर अंधेरी पश्चिम की विभिन्न शाखाओं में आरोग्य शिविर लगाए गए थे। इन शिविरों में अपनी सेवाएं देने वाले 65 डॉक्टर्स को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में डॉ. उज्जय जाधव का सम्मान शिवसेना उपनेता श्री विश्वनाथ नेरुरकर के करकमलों द्वारा किया गया। वहीं अन्य चिकित्सकों को अंधेरी विधानसभा संगठक संजय कदम, विधानसभा प्रमुख वीणा टाक, उप विभाग प्रमुख शरद जाधव, उप विभाग संगठिका प्रतिभा पाटिल, शाखा प्रमुख संजय जाधव, शरद प्रभू, संजय साखले, महिला शाखा संगठक छाया खानदेशी, रोहिणी मालकर, कार्यालय प्रमुख संतोष शिंगरे, उप शाखा प्रमुख जीतू राठौड़ एवं प्रवीण झेडे के हाथों सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संपर्क प्रमुख प्रसाद नागावकर, गट प्रमुख रामकृष्ण आयरे, अमित पालनकर, श्रेया झगड़े, दीना रिडलानी समेत अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। यह संपूर्ण आयोजन उप विभाग प्रमुख शरद जाधव की अगुवाई में संपन्न हुआ, जिसमें शिवसेना कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।

अन्य समाचार