मुख्यपृष्ठनए समाचारझाड़-फूंक के नाम पर बिहार में गर्भवती महिला से गैंगरेप!

झाड़-फूंक के नाम पर बिहार में गर्भवती महिला से गैंगरेप!

तांत्रिक गिरफ्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित मडेरा गांव में अंधविश्वास की आड़ में एक २५ वर्षीय गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म और गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ये दिल दहलाने वाली घटना सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में हुई।
७ महीने की गर्भवती महिला की तबीयत खराब होने पर ससुर उसे तांत्रिक शिवशंकर साह के पास ले गए। तांत्रिक ने ससुर को बाहर बिठा दिया और महिला को अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन डर और लोक लाज की वजह से वो महिला चुप रह गई। इसके बाद जब वो फिर से बीमार पड़ी तो दोबारा से उसे उसी तांत्रिक के पास ले जाया गया, जहां उसके साथ तांत्रिक ने फिर से दुष्कर्म किया।  हद तो तब और ज्यादा हो गई जब तीसरी बार भी बीमार पड़ने पर उसे उसी तांत्रिक के पास ले जाया गया, जहां न सिर्फ तांत्रिक, बल्कि उसके और दो साथियों ने भी महिला के साथ गैंगरेप किया। आखिरकार, महिला ने परिवार को बताया, जिसे जानकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। महिला की तबीयत बिगड़ती चली गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
इधर तांत्रिक की सच्चाई जानने के बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर तांत्रिक शिवशंकर साह को गिरफ्तार कर लिया। अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।
बताया जा रहा है कि तांत्रिक शिवशंकर साह पहले भी कई महिलाओं के साथ ऐसी हरकतें कर चुका है। पीड़िताओं की चुप्पी ने उसके हौसले बढ़ाए। कुछ ने विरोध किया, तो मारपीट तक हुई। हालांकि, पुलिस के हत्थे वो पहली बार चढ़ा है। निश्चित रूप से ये घटना अंधविश्वास के खतरों को उजागर करती है। पुलिस और डॉक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टि की है और जांच जारी है।

अन्य समाचार