मुख्यपृष्ठनए समाचारसहारे की उम्र में अत्याचार; पत्नी की क्रूरता ने झकझोरा ...सैनिक पति...

सहारे की उम्र में अत्याचार; पत्नी की क्रूरता ने झकझोरा …सैनिक पति को नग्न कर ३ महीने तक कमरे में कैद रखा!

जम्मू से सामने आई हैवानियत की हद पार करने वाली घटना
३२ साल तक देश की सेवा करने वाले एक पूर्व सैनिक के साथ अमानवीय व्यवहार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जीवन के इस पड़ाव पर जहां उसे सहारे और देखभाल की जरूरत थी, वहीं उसकी पत्नी ने उसे नग्न अवस्था में कमरे में बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि बीते तीन महीनों से वह वैâद में रहकर भूख, उपेक्षा और मानसिक पीड़ा झेल रहा था, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। घटना जम्मू की बताई जा रही है।
आरोप है कि जम्मू के आरएसपुरा क्षेत्र निवासी पूर्व सैनिक शाम लाल को पत्नी ने एक कमरे में बंद कर रखा था। कमरे में न रोशनी और न किसी हवा का प्रबंध था। गर्मी के मौसम में वह उस कमरे में ही घुट रहा था।
पड़ोसियों के अनुसार, महिला प्रतिदिन सुबह पति को कमरे में बंद कर घर से चली जाती और शाम को लौटती। इस दौरान पूर्व सैनिक अंदर भूख-प्यास से तड़पता रहता और मदद के लिए चिल्लाता रहता था। बुधवार को आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे आजाद कराया तो उसके शरीर पर कोई वस्त्र भी नहीं था और इतना कमजोर हो चुका था कि स्वयं पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।

अन्य समाचार