मुख्यपृष्ठनए समाचारमुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला : एक ही रनवे पर आए...

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला : एक ही रनवे पर आए आमने-सामने दो विमान

-एटीसी की सतर्कता से बची सैकड़ों यात्रियों की जान

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार रात बड़ा विमान हादसा टल गया। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के दो विमान एक ही रनवे पर ऐसी स्थिति में आ गए कि दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को टेकऑफ रोकना पड़ा। समय रहते एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने हस्तक्षेप किया और संभावित दुर्घटना टल गई।
जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार रात करीब १० बजे की है। एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान लैंडिंग के बाद अभी रनवे खाली नहीं कर पाया था। इसी दौरान दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट उसी रनवे से टेकऑफ के लिए आगे बढ़ रही थी। स्थिति बिगड़ती देख एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने एयर इंडिया के चालक दल को टेकऑफ रोकने का निर्देश दिया।
एक ही पैरेंट ग्रुप
एयर इंडिया की फ्लाइट एआई८१६ दिल्ली के लिए रवाना हो रही थी, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट एआईएक्स१५४७ लैंडिंग के बाद रनवे पर थी। दोनों विमान एक ही पैरेंट ग्रुप से जुड़े हैं, लेकिन रनवे सुरक्षा के लिहाज से यह घटना बेहद गंभीर मानी जा रही है।

अन्य समाचार