मुख्यपृष्ठनए समाचारराम मंदिर में लूट के विरोध में शिवसेना की संघर्षयात्रा... उद्धव ठाकरे...

राम मंदिर में लूट के विरोध में शिवसेना की संघर्षयात्रा… उद्धव ठाकरे करेंगे महाराष्ट्र दौरा… अगले सप्ताह नागपुर से शुरुआत

`भगवान श्रीराम की प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए शुरू हुआ यह जनआंदोलन और संघर्ष यात्रा रुकने वाली नहीं है। राम मंदिर को किस तरह लूटा गया, लोगों की भावनाओं के साथ कैसे खिलवाड़ किया गया और श्रद्धा को किस प्रकार बेचा गया। यह शिवसेना गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को बताएगी।’

सामना संवाददाता / मुंबई
देशभर के हिंदुओं की आस्था के केंद्र अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में हुई चढ़ावे की चोरी से पूरे देश में आक्रोश की लहर है। भगवान श्रीराम के नाम पर सत्ता का सुख ले रही भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुई इस लूट के विरोध में शिवसेना ने राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया है। मुंबई से इसकी शुरुआत होने के बाद अब यह आंदोलन पूरे महाराष्ट्र में पैâलाया जाएगा। शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे स्वयं महाराष्ट्र का दौरा करेंगे और विभिन्न जिलों में जाकर आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।
सांसद संजय राऊत ने कहा कि श्रीराम भगवान के चढ़ावे की चोरी के विरोध में आंदोलन की शुरुआत मुंबई से हुई है। अब इसका दूसरा चरण महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर से शुरू होगा। अगले सप्ताह उद्धव ठाकरे नागपुर जाएंगे। उससे पहले आंदोलन की तैयारियों के लिए मैं और अंबादास दानवे नागपुर जाएंगे। नागपुर में विशाल आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद पुणे, नासिक, कोल्हापुर और छत्रपति संभाजीनगर सहित पूरे महाराष्ट्र में आंदोलन चलाया जाएगा।

अन्य समाचार