मुख्यपृष्ठनए समाचारआयुक्त ने खुद संभाला सफाई का मोर्चा!

आयुक्त ने खुद संभाला सफाई का मोर्चा!

– नाले में फंसी गाद निकाली गई

-सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सुरेश गोलानी / मुंबई

मीरा-भायंदर महानगरपालिका के १०० प्रतिशत नाला सफाई के दावों पर नागरिकों द्वारा सवाल उठाए जा रहें हैं। शहर के कई बड़े नाले आज भी कूड़े-कचरे, गाद (सिल्ट), मलबे और जल निकासी में बाधा डालने वाले अवरोधों से भरे पड़े हैं, जिसके कारण कई इलाकों में नागरिकों को भारी जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सफाई व्यवस्था में ठेकेदार और मनपा प्रशासन द्वारा बरती जा रही लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच बुधवार को मनपा आयुक्त राधाबिनोद शर्मा द्वारा शहर कि विभिन्न इलाकों में नाले सफाई निरीक्षण के दौरान खुद के हाथ गंदे करने पड़े। मीरा रोड इलाके में एक नाले में फंसे गाद के कारण पानी का बहाव रुक गया था। आयुक्त की नजर पड़ी और उन्होंने खुद एक डंडा हाथ में लिया और उसकी की मदद से नाले में फंसे गाद को निकालने की कोशिश करने लगे। इसके बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों की आंख खुली और उन्होंने तुरंत गाद हटाकर पानी का बहाव सुचारू कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस घटनाक्रम के वीडियो पर मिश्रित प्रतिसाद मिल रहा है। कुछ नागरिकों ने आयुक्त की इस तत्परता और मौके पर जाकर खुद काम करने के जज्बे की सराहना की है, वहीं कुछ नागरिकों ने इस पूरे घटनाक्रम को एक फोटो-ओप बताकर आलोचना और आरोप करते हुए कहा कि नाले की सफाई का काम समय पर और प्रभावी ढंग से किया गया होता, तो ऐसी स्थिति उत्पन्न ही नहीं होती जिसमें आयुक्त को खुद अपने हाथ गंदे करने पड़ते।

अन्य समाचार