मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ
2027 के विधानसभा चुनाव के पूर्व सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में नया आवास बना कर पूर्वांचल की विधानसभा की 117 सीटों पर निशाना साधने की कोशिश की है। उत्तर प्रदेश की राजनैतिक स्थिति के निष्पक्ष समीक्षक वरिष्ठ पत्रकार निशांत घनश्याम चौरसिया के अनुसार अखिलेश यादव 2027 का विधानसभा का चुनाव लड़ने “करो या मरो” का संकल्प लेकर उतर रहे हैं। जहां पहले से ही सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव राजधानी लखनऊ से मध्यांचल की सीटों की मॉनिटरिंग करने के साथ सैफई से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सीटों पर नजर बनाए हुए हैं। ऐसे में पूर्वांचल की सीटों पर अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए सपा का गढ़ कहा जाने वाले आजमगढ़ में इस आवास का निर्माण करा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ पूर्वांचल पर अजेय बढ़त लेने के लिए आजमगढ़ में आवास बनवाया है। आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, बलिया और अंबेडकर में पहले से उनका दबदबा है। लोकसभा 2024 के चुनाव में उन्होंने सत्ताधारी भाजपा को बुरी पराजय भी दे चुके हैं। इसके अलावा जिस तरीके से योगी आदित्यनाथ गोरखपुर को अपना केंद्र बिंदु बनाए हुए हैं, लेकिन पूर्वांचल के अन्य जिलों में वह पैठ नहीं बना सके जिससे लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की प्रतिष्ठा बच सकती थी।ठीक उसके विपरीत अखिलेश यादव के आजमगढ़ आने से पहले ही समाजवादी पार्टी पूर्वांचल में दबदबा स्थापित कर चुकी है। उनके आजमगढ़ को केंद्र बिंदु बनाने से विधानसभा चुनाव 2027 में सपा कार्यकर्ताओं का हौशला बढ़ जाएगा।
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अब आजमगढ़ के निवासी होने वाले हैं। 3 जुलाई गुरुवार को इस नवनिर्मित कैंप आवास का उद्घाटन भी किया जाना है, जिसके लिए सपा के मुखिया लखनऊ से आजमगढ़ जा रहे हैं। जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूरी पर अनवरगंज में स्थित 72 बिस्वा में अखिलेश यादव का नया ठिकाना बनकर तैयार हो चुका है।
अखिलेश यादव के आजमगढ़ के इस आवास के लिए 2021 में 4,374 वर्ग मीटर भूमि खरीदी गई थी। तब से लेकर इस आवास का निर्माण कार्य चल रहा था, जोकि अब पूरा हो चुका है। नए घर की सबसे खास बात यह है कि यह जिले के मंदुरी हवाई अड्डे से महज 7 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है और शहर मुख्यालय से भी इसकी दूरी 7 किलोमीटर ही है। इस घर से हवाई अड्डे और शहर मुख्यालय पर जाने के लिए भी उन्हें ज्यादा समय नहीं लगेगा। यह आवास बेहद आधुनिक और मॉड्यूलर ढंग से डिजाइन किया गया है, जिसमें दो फ्लोर बनाए गए हैं। ग्राउंड फ्लोर पर ऑफिस और मीटिंग हॉल और फर्स्ट फ्लोर पर रेजिडेंशियल एरिया बनाया गया है। इस भवन के कैम्प में पर्याप्त स्थान दिया गया है जिसमें वक्त बेवक्त छोटी मोटी भा को भी संबोधित कर सकें।
