मुख्यपृष्ठग्लैमरशनाया का हो गया ऊप्स...

शनाया का हो गया ऊप्स…

संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर आखिरकार फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। १ जुलाई को इसका ट्रेलर लॉन्च हुआ है। इवेंट के दौरान अभिनेत्री वॉर्डरोब मालफंक्शन का शिकार हो गईं। शनाया ने खूबसूरत नेट की साड़ी पहनी थी। ब्लाउज की स्टेप में क्रिस्टल मोती लगे थे और वो इसी पर टिका हुआ था। बीच इवेंट में शनाया ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं। दरअसल जब शनाया स्टेज पर थीं, तब उनके ब्लाउज का स्ट्रैप टूट गया। हालांकि, शनाया ने बहुत ही ग्रेसफुली उसे संभाला और स्टेज से साइड पर जाकर ठीक किया। उन्होंने इसका अहसास भी नहीं होने दिया, लेकिन पैप्स के वैâमरे में ये घटना रिकॉर्ड हो गई।

अन्य समाचार