मुख्यपृष्ठग्लैमरदूसरी नहीं तो तीसरी ले लो

दूसरी नहीं तो तीसरी ले लो

अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे का बॉलीवुड से बड़ा गहरा नाता है। ८० के दशक की प्रेम रोग, वो सात दिन, सौतन जैसी यादगार फिल्मों की स्टार पद्मिनी ने अब लंबे अर्से बाद सीरियल ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ से छोटे पर्दे पर वापसी की है। इस दौरान उन्होंने तब और अब में दिलचस्प तुलना करते हुए कहा, ‘अभी मैं किसी से बात कर रही थी, तो उनका कहना था कि उस जमाने में जिस तरह से महिला प्रधान फिल्में हुआ करती थीं, वो अभी नहीं बन रही हैं। अपने जमाने में मैंने ढेरों अच्छी फिल्में और बहुत बढ़िया वैâरेक्टर किए हैं। उस जमाने में हम ५ या ६ ही लड़कियां थीं, जबकि आज ५० से १०० लड़कियां हैं, तो कॉम्पिटिशन बहुत तगड़ा हो गया है। आप देखेंगे तो ८-१० लड़कियां ही टॉप पर हैं, जो रूल कर रही हैं, मगर मेकर्स के पास विकल्प बहुत हैं कि अच्छा, ये नहीं तो वो। ये बिजी है तो दूसरी को ले लो, दूसरी नहीं तो तीसरी को।

अन्य समाचार