मुख्यपृष्ठखेलछोरियों ने रच दिया इतिहास

छोरियों ने रच दिया इतिहास

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी शानदार पारी खेली और एक नया इतिहास रचते हुए सीरीज में २-० की बढ़त बना ली है। बिस्टन में खेले गए दूसरे मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को १८२ रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में इंग्लैंड महिला टीम ७ विकेट के नुकसान पर १५७ रन ही बना सकी। इस तरह हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने २४ रन से मैच अपने नाम किया। इस मैच में भारत के लिए जेमिमा और अमनजोत ने ६३-६३ रन की पारियां खेली और भारत को रिकॉर्डतोड़ जीत दिलाई। दरअसल, भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ इंग्लैंड टीम की कप्तान नैट सिवर ब्रंट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का पैâसला किया। पहले बैटिंग करते हुए भारतीय महिला टीम ने निर्धारित २० ओवर में ४ विकेट के नुकसान पर १८१ न बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम की शुरुआत खराब रही। इंग्लैंड ने २० ओवरों में सिर्फ १५७ रन बना सकी और भारत ने ये मुकाबला २४ रन से जीत लिया। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-२०आई इतिहास में पहली बार बिस्टन के मैदान पर जीत हासिल की। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ब्रिस्टल में टी२०आई में इंग्लैंड को हराने वाली पहली टीम बन गई है। बिस्टन में इंग्लैंड की बादशाहत इस तरह खत्म हो गई।

अन्य समाचार