मुख्यपृष्ठखेललापरवाही ने ले ली जान!

लापरवाही ने ले ली जान!

यूपी के बुलंदशहर में राज्यस्तरीय कबड्डी खिलाड़ी बृजेश सोलंकी की रेबीज से मौत हो गई है। कुछ महीने पहले उन्हें एक पिल्ले ने काट लिया था, जिसे उन्होंने ही डूबने से बचाया था। उनके कोच ने कहा ‘बृजेश ने दर्द को सामान्य चोट समझकर एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं लगवाया था।’ बता दें कि २८ वर्षीय बृजेश सोलंकी एक होनहार कबड्डी खिलाड़ी थे और प्रो कबड्डी लीग २०२६ की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने फरवरी में प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। मार्च २०२५ में बृजेश गांव की नाली में गिरे एक कुत्ते के बच्चे को बचाने की कोशिश कर रहे थे, उसी दौरान उस पिल्ले ने उनके दाहिने हाथ की उंगली काट ली। बृजेश ने इसे मामूली चोट समझकर नजरअंदाज कर दिया और एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं लगवाई। दो महीने बाद जून २०२५ में उनकी तबीयत बिगड़ी। पहले अलीगढ़, फिर मथुरा और दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां रेबीज की पुष्टि हुई। २७ जून को सुबह उनकी दर्दनाक मौत हो गई। बृजेश की मौत एक दुखद लापरवाही का परिणाम था। यदि उन्होंने कुत्ते के काटने के तुरंत बाद एंटी-रेबीज वैक्सीन ली होती, तो उनकी जान बच सकती थी। बृजेश ने चोट को हल्के में लिया और टीका नहीं लगवाया, जिसके कारण वायरस उनके तंत्रिका तंत्र में पैâल गया और इससे उनकी मौत हो गई।

अन्य समाचार